नक्सलियों ने मचाया उत्पात , 2 ट्रकों में लगाई आग, पिकअप वाहन फूंका

रायपुर/सुकमा /बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलियों ने बुधवार देर शाम से लेकर रात तक जबरदस्त उत्पात मचाया है। सुकमा में नक्सलियों ने यात्री बस में पथराव करते हुए 2 ट्रकों में आग लगा दी है। नक्सलियों की आगजनी से नेशनल हाईवे 30 पर

Advertisement

रायपुर/सुकमा /बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलियों ने बुधवार देर शाम से लेकर रात तक जबरदस्त उत्पात मचाया है। सुकमा में नक्सलियों ने यात्री बस में पथराव करते हुए 2 ट्रकों में आग लगा दी है। नक्सलियों की आगजनी से नेशनल हाईवे 30 पर आवागमन बंद हो गया है। वहीं भैरमगढ़-बीजापुर एनएच-163 पर पेड़ काटकर गिरा दिया जिससे आवागमन को पूरी तरह से बाधित कर दिया है। नक्सलियों ने भारी मात्रा में पर्चा भी डाला है। जिसमें नक्सलियों ने 22 दिसंबर को भारत बंद रखने का आह्वान किया है। बीजापुर एसपी ने आवागमन बाधित होने की पुष्टि की है।

सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमारगुड़ा के पास बुधवार के शाम करीब 6 बजे आस पास नक्सलियों के द्वारा पिकअप वाहन को आग के हवाले कर दिया गया। वहीं जगरगुंडा इलाके में पिकअप वाहन डीजल छोड़कर नकुलनार की ओर वापस लौटते समय कुमारगुड़ा के पास पिकअप वाहन रोककर नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया। पिकअप वाहन जलकर खाक हो चुका है। वहीं नक्सलियों ने कोंटा के भाजपा नेता सुभाष चतुर्वेदी की वाहन में पथराव किया। पथराव के समय सुभाष चतुर्वेदी वाहन में मौजूद नहीं थे। बताया जा रहा है कि नक्सली ग्रामीण वेशभूषा में मौजूद थे।इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

वहीं बुधवार देर शाम करीब 7.30 बजे कोंटा से ठीक पहले आसिरगुड़ा के पास एनएच-30 में अचानक नक्सली आ धमके। जिसमें कुछ ग्रामीण जिनके हाथ में तीर-धनुष तो कुछ बंदूकधारी थे। जिन्होंने पहले दो ट्रक को रुकवाया और चालक-परिचालक को नीचे उतार कर डीजल टैंक फोड़कर आग के हवाले कर दिया। ठीक पीछे आ रही आंध्र प्रदेश की यात्री बस को रुकवाया और सवारी को नीचे उतरने को कहा गया। उसके बाद बस पर पथराव किए गए। सूचना मिलते ही इंज़राम से सीआरपीएफ के जवानों ने ड्रोन कैमरा उड़ाया तो नक्सली भाग गए। वहीं करीब 20 यात्री सुरक्षित कैंप पहुंच गए। सूचना मिलते ही फोर्स मौके पर पहुंची।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.