सुरक्षा बलों और पुलिस संग नक्सलियों की मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर

Bokaro : जिले के बेरमो में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों के सथ नक्सलियों की बुधवार (22 जनवरी 2025) को मुठभेड़ हो गई. इसमें 2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी सूचना है. मुठभेड़ बेरमो

बोकारो: सुरक्षा बलों और पुलिस संग नक्सलियों की मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर
Advertisement

Bokaro : जिले के बेरमो में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों के सथ नक्सलियों की बुधवार (22 जनवरी 2025) को मुठभेड़ हो गई. इसमें 2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी सूचना है. मुठभेड़ बेरमो अनुमंडल के ऊपरघाट में हुई है. बेरमो अनुमंडल के नक्सल प्रभावित पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊपरघाट के बंशी एवं जरवा के जंगल में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों के साथ बुधवार अहले सुबह मुठभेड़ हो गई. समाचार लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में एक महिला एवं एक पुरुष नक्सली के मारे जाने की सूचना है। मुठभेड़ में ढेर महिला नक्सली मंगलवार को चंद्रपुरा से पकड़े गए 15 लाख के इनामी हार्डकोर नक्सली रणविजय महतो की पत्नी बतायी जा रही है।
जंगल में 6 नक्सलियों के होने की सूचना पर चला सर्च ऑपरेशन बोकारो एसपी को सूचना मिली थी कि रणविजय महतो की गिरफ्तारी के बाद 6 नक्सलियों का सशस्त्र दस्ता ऊपरघाट के जरवा एवं बंशी के जंगल में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस एवं सीआरपीएफ के जवानों के साथ बोकारो एसपी ने उक्त एरिया की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया।

सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को देखकर नक्सलियों ने उनको निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी. सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाल लिया और देखते ही देखते दोनों ओर जमकर गोलीबारी शुरू हो गई. मुठभेड़ में एक महिला नक्सली सहित 2 नक्सलियों के मारे जाने एवं 2 पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। मुठभेड़ में जिला पुलिस, सीआरपीएफ, और जगुआर के जवान शामिल हैं. बताया जा रहा है कि नक्सलियों के खिलाफ इस ऑपरेशन की कमान बोकारो एसपी स्वयं संभाल रहे हैं. सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और जंगल में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

बोकारो और गिरिडीह की सीमा पर स्थित इस जंगल में नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना के बाद ऑपरेशन शुरू किया गया था. फिलहाल मुठभेड़ में नक्सलियों के हताहत होने की जानकारी मिल रही है, लेकिन अधिकारियों के मोबाइल बंद होने के कारण इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है.

घटना स्थल पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है, और इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई से नक्सलियों पर दबाव बनाया जा रहा है. जंगल के सभी रास्ते को सील कर दिया गया है. किसी को उस ओर जाने नहीं दिया जा रहा है.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.