हाईटेक खेती की नई उड़ान: रेंडो में सीसीएल सीएमडी ने किया स्मार्ट पॉलीहाउस का उद्घाटन, किसानों को मिली आधुनिक तकनीक की सौगात

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now मुकेश रंजन Ranchi : प्रखंड क्षेत्र के रेंडो गांव में रविवार को कृषि क्षेत्र में तकनीकी क्रांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। केंद्रीय कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के सीएमडी श्री नीलेंदु कुमार सिंह

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

मुकेश रंजन 

Ranchi : प्रखंड क्षेत्र के रेंडो गांव में रविवार को कृषि क्षेत्र में तकनीकी क्रांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। केंद्रीय कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के सीएमडी श्री नीलेंदु कुमार सिंह ने उन्नत कृषि परियोजना के तहत निर्मित हाईटेक टेक्नोलॉजी आधारित पॉलीहाउस का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने परियोजना से संबंधित एक विशेष बुकलेट का भी विमोचन किया।

उद्घाटन के बाद सीएमडी ने अधिकारियों एवं किसानों के साथ परियोजना क्षेत्र का भ्रमण कर आधुनिक कृषि तकनीकों का अवलोकन किया। उन्होंने ऑटोमेटेड वेदर स्टेशन, सॉइल मॉइस्चर सेंसर तथा ऑटोमेटेड इरिगेशन सिस्टम की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और किसानों को मिल रहे लाभों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि उन्नत कृषि परियोजना झारखंड की पहली सूचना प्रौद्योगिकी आधारित स्मार्ट फार्मिंग पहल है, जो लगभग 350 एकड़ क्षेत्र में संचालित हो रही है। आधुनिक तकनीकों के माध्यम से किसानों को मौसम, मिट्टी की नमी और सिंचाई संबंधी सटीक जानकारी मिल रही है, जिससे उत्पादन बढ़ने के साथ संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव हो रहा है।

इस दौरान सीएमडी ने पौधरोपण किया तथा किसानों और ग्रामीणों से संवाद कर परियोजना के प्रभाव की जानकारी ली। कार्यक्रम में सीसीएल के वरिष्ठ महाप्रबंधक एल.एन. शर्मा, महाप्रबंधक (सीएसआर) सिद्धार्थ शंकर लाल, प्रबंधक (सीएसआर) जॉन बोदरा सहित निधि समृद्धि फाउंडेशन एवं परियोजना से जुड़े अनेक किसान उपस्थित थे। यह परियोजना ग्रामीण विकास और तकनीक आधारित कृषि परिवर्तन का सफल मॉडल बनकर उभर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.