कीचड़, जलजमाव और बदहाली की राह: गहनू मोड़ की सड़क बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर संकट — उरूगुटू पंचायत के ग्रामीणों ने की अविलंब सड़क मरम्मत की मांग मुकेश रंजन Ranchi : कांके प्रखंड की उरूगुटू पंचायत स्थित गहनू मोड़ के समीप सड़क की

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
  • रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर संकट — उरूगुटू पंचायत के ग्रामीणों ने की अविलंब सड़क मरम्मत की मांग

मुकेश रंजन 

Ranchi : कांके प्रखंड की उरूगुटू पंचायत स्थित गहनू मोड़ के समीप सड़क की बदहाल स्थिति ने ग्रामीणों का जीवन दूभर कर दिया है। सड़क पर लंबे समय से जलजमाव और कीचड़ के कारण लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। स्थिति ऐसी है कि राहगीरों को हर दिन जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजरना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग रोजगार के लिए अपने कार्यस्थलों तक आते-जाते हैं। वहीं विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं को रोजाना कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कई बच्चों की जूतियां पानी में डूब जाती हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

महिलाओं की परेशानी भी कम नहीं है। खेत, बाजार और अन्य जरूरी कार्यों के लिए निकलने वाली महिलाएं सिर पर टोकरी और अन्य सामान लेकर इसी जलमग्न सड़क से गुजरने को विवश हैं। बरसात से पहले ही सड़क की यह स्थिति ग्रामीणों की चिंता बढ़ा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है। दोपहिया वाहन चालकों को विशेष कठिनाई का सामना करना पड़ता है। कई बार लोग फिसलकर घायल भी हो चुके हैं।

सबसे गंभीर स्थिति स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की खराब हालत के कारण एंबुलेंस चालक भी इस रास्ते पर आने से कतराते हैं। आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना चुनौती बन जाता है, जिससे किसी बड़ी अनहोनी की आशंका बनी रहती है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अविलंब सड़क की मरम्मत, जल निकासी की समुचित व्यवस्था तथा स्थायी समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले मानसून में स्थिति और भयावह हो जाएगी।

ग्रामीणों की मांग

  • सड़क का तत्काल मरम्मत कार्य शुरू किया जाए।
  • जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया जाए।
  • गड्ढों को भरकर सड़क को आवागमन योग्य बनाया जाए।
  • विद्यालय जाने वाले बच्चों और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

“विकास के दावों के बीच गहनू मोड़ की यह बदहाल सड़क व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है।”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.