फ्रांस के स्टार फुटबॉलर करीम बेंजेमा ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास

पेरिस। फीफा विश्व कप 2022 के खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना के खिलाफ पेनल्टी शूट आउट में 4-2 से मिली हार के बाद फ्रांस के स्टार फुटबॉलर करीम बेंजेमा ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया है। 2022 बैलन डी’ओर विजेता बेंजेमा जांघ की चोट के

Advertisement

पेरिस। फीफा विश्व कप 2022 के खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना के खिलाफ पेनल्टी शूट आउट में 4-2 से मिली हार के बाद फ्रांस के स्टार फुटबॉलर करीम बेंजेमा ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया है।

2022 बैलन डी’ओर विजेता बेंजेमा जांघ की चोट के कारण बेंजेमा विश्व कप में शामिल नहीं हुए थे और उन्होंने दोहा के लुसैल स्टेडियम में रविवार को अर्जेंटीना के खिलाफ होने वाले फाइनल में भाग लेने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के निमंत्रण को भी अस्वीकार कर दिया था।

बेंजेमा ने इंस्टाग्राम पर अपने संन्यास की घोषणा की।

बेंजेमा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, “मैं आज जहां हूं, वहां पहुंचने के लिए मैंने वे प्रयास और गलतियां की हैं जो मेरे लिए जरूरी थीं और मुझे इस पर गर्व है। मैंने अपनी कहानी लिख ली है और हमारी कहानी अब खत्म हो गई।”

बेंजेमा 2014 विश्व कप में अपने देश के लिए शीर्ष स्कोरर थे, लेकिन बाद में अंतरराष्ट्रीय टीम के साथी मैथ्यू वाल्बुएना के साथ सेक्स-टेप कांड में उनकी कथित भूमिका के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। इसके कारण वह 2018 में विश्व कप में हिस्सा नहीं ले सके। फ्रांस ने 2018 में विश्व कप का खिताब जीता था।

फिर पिछले साल, मुख्य कोच डिडिएर डेसचैम्प्स ने उन्हें यूरोपीय चैंपियनशिप के लिए वापस बुलाया, जहां वह अपनी टीम के शीर्ष स्कोरर के रूप में उभरे। उनकी टीम राउंड ऑफ़ 16 चरण में टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

बेंजेमा ने 97 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 37 गोल के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *