हजारीबाग में डॉक्टर जमिल के घर NIA का छापा, संदिग्ध गतिविधियों की जांच तेज

Hazaribagh : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार सुबह जिले के पेलावल थाना क्षेत्र स्थित अंसार नगर में दंत चिकित्सक डॉ. जमिल के आवास पर छापेमारी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, एनआईए की टीम सुबह

हजारीबाग में डॉक्टर जमिल के घर NIA का छापा, संदिग्ध गतिविधियों की जांच तेज

Hazaribagh : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार सुबह जिले के पेलावल थाना क्षेत्र स्थित अंसार नगर में दंत चिकित्सक डॉ. जमिल के आवास पर छापेमारी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, एनआईए की टीम सुबह तड़के ही घर पहुंची और व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। टीम के साथ 20 से अधिक CRPF जवान, जिनमें महिला और पुरुष दोनों शामिल थे, सुरक्षा घेरा बनाकर कार्रवाई में जुटे रहे।

सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी टेरर फंडिंग और संभावित आतंकी नेटवर्क की जांच से जुड़ी है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से अंसार नगर क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों और डिजिटल संपर्कों के बारे में एजेंसी को इनपुट मिल रहा था।

एनआईए ने घर से मोबाइल फोन, लैपटॉप, दस्तावेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि बरामद सामग्री के आधार पर संभावित नेटवर्क, वित्तीय लेनदेन और बाहरी कनेक्शनों की जांच आगे बढ़ेगी।

छापेमारी के दौरान डॉ. जमिल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया, हालांकि एजेंसी ने इस बारे में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

एनआईए की यह कार्रवाई क्षेत्र में संभावित आतंकी लिंक की पड़ताल के लिए चल रहे बड़े अभियान का हिस्सा मानी जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.