एनटीपीसी ने जिला प्रशासन को सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत भेंट कि चेक

बड़कागांव। एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना ने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत जिला प्रशासन हजारीबाग को 3 लाख रुपए का चेक भेंट किया। एचआईवी पीड़ित मरीजों के इलाज एवं दवाइयों की व्यवस्था के लिए एनटीपीसी ने उपायुक्त नैंसी सहाय को यह धनराशि मुहैया करवाई है।

Advertisement

अन्य क्षेत्रों में अपनी सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए एनटीपीसी एचआईवी पीड़ित मरीजों के उत्थान के लिए भी प्रतिबद्ध है और इसी वजह से परियोजना के द्वारा कुल 6 लाख की धनराशि दिया जाएगा।

एनटीपीसी पकरी बरवाडीह की ओर से परियोजना प्रभावित क्षेत्रों के अलावा आसपास के कई इलाकों में निरंतर आधारभूत संरचनाओं का विकास, जल समस्याओं के समाधान एवं सामाजिक उत्थान के कार्यों के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं।

इस मौके पर चट्टी बरियातू, केरेडारी कोयला खनन परियोजना के परियोजना प्रमुख अनिमेष जैन एवं फैज तैयब के अलावा पंकज ध्यानी, महाप्रबंधक (एलए आरएनआर एवं शिव प्रसाद महाप्रबंधक) मौजूद रहे। उक्त सभी जानकारी एनटीपीसी के पीआरओ दिलीप ठाकुर ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *