ईसीएल द्वारा आयोजित सीएमपीएफ़ संबन्धित कार्यशाला का द्वितीय चरण सम्पन्न

ईसीएल द्वारा दिनांक 22.06.2023 को सीएमपीएफ तथा पेंशन से संबन्धित कार्यशाला के द्वितीय चरण का आयोजन किया गया। विदित हो कि यह कार्यशाला दो चरणों में आयोजित होनी थी। प्रथम चरण में, सीएमपीएफ़ओ आसनसोल के रीज़न-I तथा रीज़न-II के क्षेत्राधिकार में आने वाले ईसीएल के

Advertisement

ईसीएल द्वारा दिनांक 22.06.2023 को सीएमपीएफ तथा पेंशन से संबन्धित कार्यशाला के द्वितीय चरण का आयोजन किया गया। विदित हो कि यह कार्यशाला दो चरणों में आयोजित होनी थी। प्रथम चरण में, सीएमपीएफ़ओ आसनसोल के रीज़न-I तथा रीज़न-II के क्षेत्राधिकार में आने वाले ईसीएल के क्षेत्रों तथा द्वितीय चरण में, सीएमपीएफ़ओ आसनसोल के रीज़न-III तथा देवघर रीज़न के क्षेत्राधिकार में आने वाले ईसीएल के सभी क्षेत्रों तथा वर्कशॉप हेतु कार्यशाला का आयोजन किया जाना था ।

इसी क्रम में, प्रथम चरण की कार्यशाला दिनांक 19.06.2023 को कुनुस्तोडिया क्षेत्र में आयोजित की गयी थी तथा द्वितीय चरण की कार्यशाला ईसीएल मुख्यालय के दिशेरगढ़ क्लब में आयोजित की गयी। द्वितीय चरण की इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में कोयला खान भविष्य निधि, आसनसोल के सहायक आयुक्त श्री विजय प्रसाद उपस्थित थे, जिन्होंने विषय से संबन्धित विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों तथा कर्मचारियों के विषय से संबन्धित प्रश्नों के उत्तर भी दिये। उक्त कार्यक्रम में उनके साथ, कोयला खान भविष्य निधि, आसनसोल के सहायक आयुक्त श्री अपूर्व पाठक भी उपस्थित थे जिन्होंने हाल ही में सीएमपीएफ़ओ में कार्यभार ग्रहण किया है। इसके अतिरिक्त सीएमपीएफ़ओ की तरफ से अन्य प्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे।   ईसीएल मुख्यालय से महाप्रबंधक (कार्मिक) श्री सुब्रत दासगुप्ता, विभागाध्यक्ष (का॰ तथा औद्योगिक संबंध ) श्री पुण्यदीप भट्टाचार्या, विभागाध्यक्ष (प्रशासन/जनसम्पर्क) श्री अर्पण घोष, पीएफ़/पेंशन विभाग की प्रभारी श्रीमती तामशी रॉयचौधरी, मुख्य प्रबन्धक(कार्मिक) नज़रुल इस्लाम तथा प्रबन्धक(कार्मिक) पेंशन विभाग श्रीमती रश्मि रंजन व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। ग़ौरतलब है कि पीएफ व पेंशन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करने एवं सभी को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यशाला के द्वितीय चरण में सीएमपीएफ़ओ, आसनसोल रीज़न -III तथा देवघर रीज़न के अधिकार क्षेत्र में आने वाले ईसीएल के समस्त क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की जिसमें क्षेत्रीय कार्मिक प्रबन्धक सोदपुर क्षेत्र श्री एन के सिंह, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबन्धक एस पी माइन्स क्षेत्र श्री पिनाकी चट्टराज, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबन्धक सलानपुर क्षेत्र श्री श्यामल चक्रवर्ती तथा कार्मिक प्रबन्धक प्रभारी सोदपुर सेंट्रल वर्कशॉप श्रीमती सुजाता दासगुप्ता के साथ अन्य क्षेत्रों के अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण की उपस्थिती रही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *