एनटीपीसी आरईएल ने ओंकारेश्वर जलाशय में 80 मेगावाट की फ्लोटिंग सोलर परियोजना के लिए लगाई सफल बोली

Ranchi: एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (आरईएल) ने ओंकारेश्वर जलाशय, खंडवा, मध्य प्रदेश में 80 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर क्षमता के लिए सफल बोली लगाई है। मंगलवार 8 अगस्त 2023 को बोली रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड (आरयूएमएसएल), सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन आॅफ इंडिया (एसईसीआई) और एमपी ऊर्जा

Advertisement

Ranchi: एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (आरईएल) ने ओंकारेश्वर जलाशय, खंडवा, मध्य प्रदेश में 80 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर क्षमता के लिए सफल बोली लगाई है। मंगलवार 8 अगस्त 2023 को बोली रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड (आरयूएमएसएल), सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन आॅफ इंडिया (एसईसीआई) और एमपी ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड की संयुक्त उद्यम कंपनी द्वारा आयोजित की गई थी। खोजा गया टैरिफ 3.80 रुपये प्रति किलोवॉट है और इससे उत्पन्न ऊर्जा परियोजना का उपयोग मप्र राज्य डिस्कॉम द्वारा किया जायेगा। वर्तमान समय में एनटीपीसी समूह के पास 3.3 गीगावॉट आरई परिचालन क्षमता, 20 गीगावॉट आरई क्षमता पाइपलाइन में है, जिसमें 4 गीगावॉट ऊर्जा भंडारण प्रणाली और देश की पहली हरित हाइड्रोजन आधारित पीएनजी सम्मिश्रण परियोजना शामिल है। एनटीपीसी 2032 तक 60 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने और हरित हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी और ऊर्जा भंडारण क्षेत्र में एक प्रमुख खिलाड़ी बनने के लिए प्रतिबद्ध है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.