पलामू: 700 बोतल अवैध शराब के साथ चालक गिरफ्तार, बोलेरो जब्त

Palamu : जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के नारायणपुर बाजार में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 पेटी देशी शराब से भरी बोलेरो को जब्त किया। मामले में वाहन चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

पलामू: 700 बोतल अवैध शराब के साथ चालक गिरफ्तार, बोलेरो जब्त

Palamu : जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के नारायणपुर बाजार में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 पेटी देशी शराब से भरी बोलेरो को जब्त किया। मामले में वाहन चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हुसैनाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सोनू कुमार चौधरी के नेतृत्व में गश्ती टीम ने पथरा की ओर से आ रही संदिग्ध बोलेरो (बीआर 26 ए 7477) को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर चालक वाहन मोड़कर भागने लगा, लेकिन जवानों की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान प्लास्टिक के बोरो में रखी 28 पेटी (कुल 700 बोतल) टनाका देशी शराब बरामद की गई। चालक के पास शराब से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिला।

गिरफ्तार चालक की पहचान अलीनगर, हुसैनाबाद निवासी सौरभ सिंह के रूप में हुई है।

गश्ती दल में सहायक अवर निरीक्षक कालिका राम, हवलदार नवल किशोर प्रधान, जवान सोभनाथ साव, अरविंद कुमार और चालक सुरेंद्र पाल शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.