सीएम ने 8792 अभ्यर्थियों को दी नियुक्ति, कहा- राज्य को मिलकर संवारना है

Ranchi : झारखंड में नियुक्ति प्रक्रिया को रफ्तार देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित मेगा समारोह में 8792 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को अपने हाथों से सजाना और संवारना है

सीएम ने 8792 अभ्यर्थियों को दी नियुक्ति, कहा- राज्य को मिलकर संवारना है

Ranchi : झारखंड में नियुक्ति प्रक्रिया को रफ्तार देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित मेगा समारोह में 8792 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को अपने हाथों से सजाना और संवारना है तथा सरकार युवाओं के भविष्य को पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ दिशा दे रही है।

कार्यक्रम में जिन पदों पर नियुक्ति पत्र वितरित किए गए, उनमें उपसमाहर्ता, पुलिस उपाधीक्षक, काराधीक्षक, झारखंड शिक्षा सेवा, जिला समादेष्टा, श्रम अधीक्षक, प्रोबेशन पदाधिकारी, उत्पाद निरीक्षक, दंत चिकित्सक, सहायक आचार्य और कीट पालक सहित अन्य पद शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष 16 हजार सरकारी नियुक्तियां पूरी की गईं, जबकि गैर सरकारी क्षेत्रों में आठ हजार युवाओं को रोजगार मिला है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 से 2024 के बीच 24–25 हजार सरकारी नौकरियां दी गईं। साथ ही 28 हजार नियुक्तियां निजी कंपनियों और संस्थानों में भी की गईं।

विपक्ष पर निशाना—“कोर्ट-कचहरी में काम रोकने की कोशिश”

सीएम ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि उनकी सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए जाते हैं और कई बार कोर्ट-कचहरी के माध्यम से सरकारी कार्यों को बाधित करने की कोशिश होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ गिरोह युवाओं के भविष्य के खिलाफ काम कर रहे हैं।
उन्होंने मंच से ही नवनियुक्त अभ्यर्थियों से पूछा कि क्या किसी की नियुक्ति पैसे या पैरवी के आधार पर हुई है? सभी ने “नहीं” का जवाब दिया। सीएम ने इसे सरकार की पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया का प्रमाण बताया।

महिलाओं की बढ़ी भागीदारी—शिक्षक भर्ती में 40% और JPSC में 30% सफलता

सीएम ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना के माध्यम से 50 लाख महिलाओं को सशक्त बनाया गया है। इसका असर नियुक्तियों में भी दिख रहा है।
शिक्षक भर्ती में 40% महिलाएं सफल हुईं, वहीं जेपीएससी में 30% महिला अभ्यर्थी चयनित हुईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास की जिम्मेदारी सबकी है और नवनियुक्त अधिकारी जहां भी जाएं, वहां एक युवा को अपने जैसा गढ़ने का संकल्प लें।

शिक्षा में बड़े बदलाव—80 उत्कृष्ट स्कूल, 10 डिग्री कॉलेज, 6 मेडिकल कॉलेज

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बदलाव कर रही है। अब तक 80 उत्कृष्ट विद्यालय, 10 डिग्री कॉलेज, आठ नर्सिंग कॉलेज, छह मेडिकल कॉलेज और छह इंजीनियरिंग कॉलेज बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि नेक इरादा और मजबूत संकल्प से हर मुश्किल पार की जा सकती है।

“नियुक्ति पाने वालों का सरकार से ताउम्र संबंध”

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिन लोगों को नियुक्ति मिली है, उनका सरकार से जीवनभर का संबंध जुड़ गया है। उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को याद करते हुए कहा कि अगर वे आज होते तो इस ऐतिहासिक नियुक्ति कार्यक्रम से बेहद खुश होते।
उन्होंने कहा कि 25 साल के युवा राज्य में किसी भी कार्यकाल में इतनी बड़ी संख्या में नियुक्ति पहले कभी नहीं हुई।

सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थी

  • उपसमाहर्ता: अभय कुजूर, बबीता सिंह

  • पुलिस उपाधीक्षक: आशीष अक्षर, अंकिता हेंब्रम

  • काराधीक्षक: राजेश रजक

  • शिक्षा सेवा: ऋति सुमन

  • जिला समादेष्टा: मो. अफरोज आलम

  • सहायक निबंधक: सरिता बारला

  • श्रम अधीक्षक: महफूज अहमद

  • प्रोबेशन पदाधिकारी: मनीला उरांव

  • उत्पाद निरीक्षक: विनय कुमार सिंह

  • दंत चिकित्सक: डॉ. सरिता महतो

  • कीटपालक: कौशल्या, कंचन कुमारी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.