नगड़ी में गजराजों का कहर! वन क्षेत्र में दहशत, किसान बेहाल

Ranchi: नगड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत वन क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जंगली हाथियों (गजराजों) के झुंड ने कोहराम मचा रखा है। इन हाथियों के लगातार उत्पात से स्थानीय सैकड़ों ग्रामीण किसान दहशत में हैं और फसलों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्थानीय

नगड़ी में गजराजों का कहर! वन क्षेत्र में दहशत, किसान बेहाल
Advertisement

Ranchi: नगड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत वन क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जंगली हाथियों (गजराजों) के झुंड ने कोहराम मचा रखा है। इन हाथियों के लगातार उत्पात से स्थानीय सैकड़ों ग्रामीण किसान दहशत में हैं और फसलों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

स्थानीय किसानों ने बताया कि रात्रि के समय हाथियों का झुंड गांव के करीब पहुंच जाता है, जिससे जान-माल का खतरा बना रहता है। खेतों में लगी धान, मक्का और सब्जियों की फसलें रौंद दी गई हैं। ग्रामीणों ने नगड़ी प्रशासन से गुहार लगाई है कि वन विभाग तुरंत हस्तक्षेप कर हाथियों को आबादी क्षेत्र से दूर खदेड़े।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाया गया, तो भविष्य में बड़ी जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। कई परिवार रात्रि में सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं।

प्रशासन से मांग की गई है कि हाथियों को पकड़ने या खदेड़ने के लिए वन विभाग की विशेष टीम तैनात की जाए और पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया जाए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *