WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
Ranchi : अबुआ अधिकार मंच के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को मारवाड़ी महाविद्यालय के प्राचार्य से मुलाकात कर कॉलेज में पत्रकारिता की पढ़ाई शुरू करने समेत कई छात्रहित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
नेतृत्व कर रहे विशाल कुमार यादव ने कहा कि पत्रकारिता शिक्षा की शुरुआत से इच्छुक छात्रों को बड़ा लाभ मिलेगा। मंच की ईशा गुप्ता ने गर्ल्स व बॉयज सेक्शन में सेनेटरी पैड मशीन लगाने व पुराने मशीनों की मरम्मत की मांग की।
सुमित कुमार ने कॉलेज परिसर में CCTV, पुलिस पिकेट, बिना ID प्रवेश पर रोक, नई किताबें और मिड-सेम अंक डिस्प्ले जैसी कई मांगें उठाईं।
प्राचार्य ने सभी जायज़ मांगों को एक सप्ताह में पूरा करने का आश्वासन दिया। मंच ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now



