Ranchi : रांची के पारस हॉस्पिटल, एचईसी में आगामी 13 जुलाई (रविवार) को नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा, जिसमें आम जनता को स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएंगी।
Also Read : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
पारस हॉस्पिटल के फैसिलिटी निदेशक डॉ. नीतेश कुमार ने जानकारी दी कि इस हेल्थ कैंप में अस्पताल के अनुभवी और विशेषज्ञ डॉक्टर नि:शुल्क ओपीडी परामर्श देंगे। इसके साथ ही, डायग्नोस्टिक व लैब टेस्ट पर 50% की छूट भी दी जाएगी।
हेल्थ कैंप का लाभ उठाने के इच्छुक नागरिकों को 8080808069 नंबर पर कॉल कर प्री-रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
डॉ. नीतेश कुमार ने बताया कि पारस हॉस्पिटल का उद्देश्य सिर्फ इलाज नहीं बल्कि लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी है। इस शिविर के माध्यम से लोगों को बीमारियों की प्राथमिक जांच और समय पर निदान का अवसर मिलेगा, जिससे गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सके।
मार्केटिंग हेड मानस लाभ ने कहा कि पारस हॉस्पिटल समय-समय पर सामाजिक सरोकार के तहत ऐसे हेल्थ कैंप आयोजित करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। उनका कहना है कि यह शिविर अस्पताल की जनसेवा की भावना को दर्शाता है और नागरिकों को उनके स्वास्थ्य को लेकर सजग बनाता है।
उन्होंने यह भी बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम इस दिन विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं जैसे हृदय रोग, मधुमेह, श्वसन रोग, हड्डी रोग, स्त्री रोग, बच्चों के रोग, सामान्य चिकित्सा आदि की जाँच करेगी और आवश्यक परामर्श देगी।
यह शिविर रांचीवासियों के लिए एक सुनहरा अवसर है जहाँ उन्हें एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सकों से मुफ्त परामर्श के साथ-साथ जरूरी जांच में भारी छूट मिलेगी।






