बांका में बदलेगी शिक्षा की तस्वीर, आज 11 मॉडल स्कूलों का होगा उद्घाटन

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Banka : बिहार के बांका जिले में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने की पहल के तहत रविवार को जिले के सभी 11 प्रखंडों में एक-एक मॉडल स्कूल का उद्घाटन किया जाएगा। सरस्वती विद्या निकेतन

बांका में बदलेगी शिक्षा की तस्वीर, आज 11 मॉडल स्कूलों का होगा उद्घाटन
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Banka : बिहार के बांका जिले में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने की पहल के तहत रविवार को जिले के सभी 11 प्रखंडों में एक-एक मॉडल स्कूल का उद्घाटन किया जाएगा। सरस्वती विद्या निकेतन के नाम से संचालित होने वाले इन विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

इन मॉडल स्कूलों का शुभारंभ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बेगूसराय से करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के सभी मॉडल स्कूलों में किया जाएगा, जहां जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में उद्घाटन समारोह आयोजित होगा।

इन विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लर्निंग, ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा और अत्याधुनिक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। विभिन्न विषयों के दक्ष शिक्षकों की जल्द नियुक्ति की जाएगी, जबकि नामांकन प्रक्रिया को भी नए स्वरूप में लागू किया जाएगा।

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने सभी प्रखंडों के बीईओ को कार्यक्रम का नोडल पदाधिकारी तथा बीडीओ को वरीय पदाधिकारी नियुक्त करते हुए उद्घाटन समारोह की सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। लाइव प्रसारण, बैठने की व्यवस्था और अन्य आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

जिले का मुख्य समारोह आरएमके इंटर स्कूल, बांका में आयोजित होगा। इसमें विधायक, जिलाधिकारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। वहीं, अन्य मॉडल स्कूलों में सांसद, विधायक, प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, मुखिया और अन्य जनप्रतिनिधि भी उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

इन प्रखंडों में खुले हैं मॉडल स्कूल

प्रखंड मॉडल स्कूल
बांका आरएमके इंटर स्कूल
अमरपुर एमडीएन उच्च विद्यालय, डुमरामा
बाराहाट एसएनएस उच्च विद्यालय, मोहनपुर
बौंसी एसडी उच्च विद्यालय, शक्तिनगर
बेलहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, टेंगरा
चांदन प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, भैरोगंज
धोरैया उच्च विद्यालय, पटवाश्रीपाथर
फुल्लीडुमर उच्च विद्यालय, खेसर
कटोरिया उच्च विद्यालय, कटोरिया
रजौन राष्ट्रीय उच्च विद्यालय, धौनी
शंभूगंज एसएसकेएम उच्च विद्यालय, कुर्माडीह

जिला प्रशासन के अनुसार, बाद में घोषित तीन अन्य मॉडल स्कूलों की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। इनका उद्घाटन आगामी चरण में किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.