सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें, रिम्स जलजमाव मामले में स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा एक्शन

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi : रिम्स परिसर में बारिश के दौरान जलजमाव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने रिम्स के निदेशक

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें, रिम्स जलजमाव मामले में स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा एक्शन
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi : रिम्स परिसर में बारिश के दौरान जलजमाव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने रिम्स के निदेशक और अधीक्षक से विस्तृत रिपोर्ट तलब करते हुए स्पष्ट किया कि राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रिम्स के निदेशक डॉ. दीपेंद्र कुमार सिन्हा ने मंत्री को बताया कि लगातार बारिश के बीच मरम्मत कार्य के दौरान कुछ समय के लिए जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हुई थी।

जांच में सामने आई अनियमितता

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित संवेदक ने निर्माण कार्य स्वयं कराने के बजाय पेटी कॉन्ट्रैक्ट (सब-कॉन्ट्रैक्ट) के माध्यम से कराया, जिससे कार्य की गुणवत्ता और निगरानी प्रभावित हुई।

ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

मामले को गंभीर मानते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने भवन निर्माण विभाग के सचिव को संबंधित ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू करने और उसके डी-रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण निरस्त करने) की प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि सरकारी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों को जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री ने रिम्स प्रशासन को निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और अभियंताओं को पूरी जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा तथा गुणवत्ता या निगरानी में किसी भी स्तर की लापरवाही अब स्वीकार नहीं की जाएगी।

आधे घंटे में निकाला गया पानी

डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि जलजमाव की सूचना मिलते ही रिम्स प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए करीब आधे घंटे के भीतर परिसर से पानी की निकासी कर स्थिति को सामान्य कर दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.