पिठोरिया पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, एनआईए एक्ट समेत दो मामलों के दो आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now लंबे समय से फरार चल रहे थे दोनों वारंटी, पुलिस ने दबोचकर न्यायिक हिरासत में भेजा मुकेश रंजन Ranchi: न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान में पिठोरिया थाना

पिठोरिया पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, एनआईए एक्ट समेत दो मामलों के दो आरोपी गिरफ्तार
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
  • लंबे समय से फरार चल रहे थे दोनों वारंटी, पुलिस ने दबोचकर न्यायिक हिरासत में भेजा

मुकेश रंजन 

Ranchi: न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान में पिठोरिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में लंबे समय से वांछित चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पहली कार्रवाई केस संख्या 18476/2025, एनआईए एक्ट से संबंधित मामले में की गई। इस मामले में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने मो. तबरेज, पिता शेख सत्तार, निवासी चन्दवे, थाना पिठोरिया को गिरफ्तार किया।

इसी अभियान के दौरान पुलिस ने दूसरे मामले में भी कार्रवाई करते हुए जीआर संख्या 4370/12 के वारंटी सचिया नासरिन, पति इम्तियाज, निवासी ऊपर कोनकी, थाना पिठोरिया को गिरफ्तार किया। दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

वारंट निष्पादन को प्राथमिकता, लगातार दबिश:

पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों का निष्पादन पुलिस की प्राथमिकता में है। फरार एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों वारंटियों को गिरफ्तार किया।

फरार वारंटियों में मचा हड़कंप:

पुलिस की लगातार कार्रवाई से लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों में हड़कंप की स्थिति है। थाना पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ लंबित मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर चल रहे इस विशेष अभियान में आने वाले दिनों में भी न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई तेज किए जाने की बात कही गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.