अमेरिका: फ्लोरिडा हाईवे पर विमान का कहर, सड़क पर चलती कार को मारी टक्कर

Washington : वॉशिंगटन। अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में एक चौंकाने वाला विमान हादसा सामने आया है। यहां इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एक छोटा विमान सड़क पर चलती एक कार से टकरा गया। इस दुर्घटना में कार चला रही एक महिला घायल हो गई, जबकि विमान

अमेरिका: फ्लोरिडा हाईवे पर विमान का कहर, सड़क पर चलती कार को मारी टक्कर

Washington : वॉशिंगटन। अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में एक चौंकाने वाला विमान हादसा सामने आया है। यहां इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एक छोटा विमान सड़क पर चलती एक कार से टकरा गया। इस दुर्घटना में कार चला रही एक महिला घायल हो गई, जबकि विमान में सवार दोनों लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। यह हादसा फ्लोरिडा के मेरिट आईलैंड के पास आई-95 हाईवे पर मील मार्कर 201 के आसपास सोमवार शाम करीब 5:45 बजे हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीचक्राफ्ट 55 मॉडल का विमान तकनीकी खराबी के चलते अचानक हवा में पावर खो बैठा। फ्लोरिडा हाइवे पेट्रोल के अनुसार, विमान के दोनों इंजनों में पावर लॉस हो गया था, जिसके कारण पायलट को मजबूरन हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लेना पड़ा। हालांकि, उस समय सड़क पर भारी ट्रैफिक मौजूद था। उतरते समय विमान 2023 मॉडल टोयोटा कैमरी से टकरा गया।

विमान मेरिट आईलैंड से एक इंस्ट्रक्शनल फ्लाइट पर उड़ा था। इसमें 27 वर्षीय ओरलैंडो निवासी पायलट और 27 वर्षीय टेम्पल टेरेस निवासी उनका साथी सवार था। इस हादसे में दोनों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। वहीं, कार चला रही 57 वर्षीय मेलबर्न निवासी महिला को मामूली चोटें आईं, जिन्हें तुरंत पास के विएरा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद सामने आए वीडियो फुटेज में देखा गया कि टक्कर के कारण कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत घायल महिला की मदद की। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा के लिहाज से हाईवे की दक्षिणी लेन को पूरी तरह बंद कर दिया गया।

सूचना मिलते ही राहत और बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं। संघीय विमानन प्रशासन (FAA) ने भी हादसे की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां विमान के मेंटेनेंस रिकॉर्ड, पायलट के लाइसेंस और फ्लाइट डेटा की समीक्षा कर रही हैं। हादसे के कारण आई-95 हाईवे कई घंटों तक बंद रहा, जिसे मंगलवार सुबह करीब 9 बजे फिर से खोला गया।

गौरतलब है कि इसी दिन फ्लोरिडा में एक और विमान हादसा हुआ, जिसमें दो लोग घायल हुए थे। हालांकि, दोनों की हालत स्थिर बताई गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.