प्रधानमंत्री आज करेंगे इंटरपोल महासभा का उद्घाटन, 195 देशों के शीर्ष पुलिस अफसर दिल्ली में

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (मंगलवार) 90वीं इंटरपोल महासभा को संबोधित करेंगे। यह महासभा राजधानी दिल्ली में स्थित प्रगति मैदान में होगी। महासभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, इंटरपोल के अध्यक्ष अहमद नासर अल रईसी और महासचिव महासचिव जुर्गन स्टॉक भी मौजूद रहेंगे। मोदी

Advertisement

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (मंगलवार) 90वीं इंटरपोल महासभा को संबोधित करेंगे। यह महासभा राजधानी दिल्ली में स्थित प्रगति मैदान में होगी। महासभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, इंटरपोल के अध्यक्ष अहमद नासर अल रईसी और महासचिव महासचिव जुर्गन स्टॉक भी मौजूद रहेंगे। मोदी महासभा का उद्घाटन करेंगे। शाह 21 अक्टूबर को समापन समारोह को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने महासभा की पूर्व संध्या पर सोमवार को यह जानकारी दी। पीएमओ ने कहा कि इंटरपोल की 90वीं महासभा 18 से 21 अक्टूबर तक होगी। महासभा में इंटरपोल के 195 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इन प्रतिनिधियों में सदस्य देशों के मंत्री, पुलिस प्रमुख, केंद्रीय ब्यूरो के प्रमुख और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हैं।

यह महासभा इंटरपोल का सर्वोच्चनिकाय है। साल में एक बार इसकी बैठक होती है। बैठक में इंटरपोल के कामकाज की समीक्षा करने के साथ महत्वपूर्ण फैसले लिए जाते हैं। महासभा में वित्तीय अपराधों और भ्रष्टाचार के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी। पीएमओ के अनुसार, भारत में लगभग 25 वर्ष के अंतराल के बाद इंटरपोल महासभा की बैठक हो रही है। यह महासभा आखिरी बार 1997 में हुई थी।

देश की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर इस बार की 90वीं इंटरपोल महासभा का आयोजन नई दिल्ली में करने का विशेष मौका दिया गया है। पीएमओ ने कहा कि यह आयोजन भारत की कानून और व्यवस्था के तंत्र से दुनिया को अवगत कराने का एक सुअवसर है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.