झारखंड में बिजली दरों में संभावित बढ़ोतरी, 1 मई से लागू हो सकती हैं नई दरें

Ranchi : झारखंड में बिजली उपभोक्ताओं को जल्द ही बढ़ी हुई दरों पर बिजली मिल सकती है। झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग (JSERC) 30 अप्रैल तक नये बिजली टैरिफ की घोषणा करेगा, ताकि 1 मई से यह प्रभावी हो सके। Also Read : दंगाइयों से

झारखंड में बिजली दरों में संभावित बढ़ोतरी, 1 मई से लागू हो सकती हैं नई दरें
Advertisement

Ranchi : झारखंड में बिजली उपभोक्ताओं को जल्द ही बढ़ी हुई दरों पर बिजली मिल सकती है। झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग (JSERC) 30 अप्रैल तक नये बिजली टैरिफ की घोषणा करेगा, ताकि 1 मई से यह प्रभावी हो सके।

Also Read : दंगाइयों से जान बचाकर भागे लोगों को पुलिस ने और भी अधिक तड़पाया

सूत्रों के अनुसार, मई महीने से बिजली की दर में प्रति यूनिट 1 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। वर्तमान में शहरी क्षेत्रों के घरेलू उपभोक्ताओं को 6.65 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली मिल रही है, जिसे बढ़ाकर 8.65 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव दिया गया है।

इसके साथ ही, मासिक फिक्स्ड चार्ज को भी 100 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये करने की सिफारिश की गई है। जेबीवीएनएल (झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड) ने पिछले वर्ष ही इस बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था, लेकिन तब टैरिफ में कोई संशोधन नहीं हो पाया था।

इस बार आयोग द्वारा टैरिफ ड्राफ्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है और उम्मीद है कि बिजली दरों में 50 पैसे से 1 रुपये प्रति यूनिट तक की बढ़ोतरी को मंजूरी मिल सकती है।

राज्य के उपभोक्ताओं को अब 30 अप्रैल का इंतजार है, जब आयोग नई दरों की आधिकारिक घोषणा करेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *