टीवी के ‘प्रभु श्री राम’ पहुंचे महाकुंभ, अदाणी ग्रुप के सेवा कार्यों को सराहा

Prayagraj : रामानंद सागर के सीरियल रामायण में भगवान राम का रोल निभाने वाले एक्टर और सांसद अरुण गोविल महाकुंभ मेला में भाग लेने के लिए प्रयागराज पहुंचे। यहां वह पवित्र संगम में स्नान करने पहुंचे थे। यहां पहुंचकर उन्होंने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती

टीवी के 'प्रभु श्री राम' पहुंचे महाकुंभ, अदाणी ग्रुप के सेवा कार्यों को सराहा
Advertisement

Prayagraj : रामानंद सागर के सीरियल रामायण में भगवान राम का रोल निभाने वाले एक्टर और सांसद अरुण गोविल महाकुंभ मेला में भाग लेने के लिए प्रयागराज पहुंचे। यहां वह पवित्र संगम में स्नान करने पहुंचे थे। यहां पहुंचकर उन्होंने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में पवित्र डुबकी लगाई। डुबकी लगाने के बाद उन्होंने कहा कि मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती सभी का कल्याण करें। स्नान के अलावा वह मेला क्षेत्र में स्थित सेक्टर 19 स्थित इस्कॉन पंडाल भी पहुंचे। अरुण गोविल ने भंडारे में पहुंचकर श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरण किया।

टीवी के 'प्रभु श्री राम' पहुंचे महाकुंभ, अदाणी ग्रुप के सेवा कार्यों को सराहा
टीवी के ‘प्रभु श्री राम’ पहुंचे महाकुंभ, अदाणी ग्रुप के सेवा कार्यों को सराहा

जमकर की अदाणी ग्रुप की तारीफ

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए अरुण गोविल ने कहा कि अदाणी ग्रुप वैसे भी देश में काफी अच्छा काम कर रहा है लेकिन इस्कॉन के साथ जुड़कर तो वह और भी बहुत लोगों की मदद कर पा रहे हैं। उनका प्रयास बहुत ही प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि – यहां महाकुंभ में इस्कॉन के साथ मिलकर अदाणी फाउंडेशन अच्छा काम कर रहे हैं। इस्कॉन तो शुरू से जाना जाता है इन कामों के लिए और अदाणी फाउंडेशन भी जुड़ा है। दो और दो मिलकर चार हुए हैं । दोनों बहुत ही अच्छा काम कर रहे है। इस पुनीत कार्य के लिए अदाणी ग्रुप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

अरुण गोविल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा – सनातन संस्कृति का महोत्सव, आस्था का महायज्ञ ,एकता, समता, धार्मिक, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक तथा राष्ट्रीय एकता और समरसता को समर्पित विश्व का सबसे बड़ा महासमागम महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में पवित्र त्रिवेणी संगम में पावन स्नान का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती सभी का कल्याण करें।

कई वीआईपी लगा चुके हैं डुबकी

मंगलवार को कई नामी लोग कुंभ मेले में नजर आए। इनमें कोल्ड प्ले बैंड के लीड सिंगर क्रिस मार्टिन और अमेरिका के जानेमाने इंफ्युलएंसर नास डेली भी शामिल हैं। बता दें कि इससे पहले सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने परिजनों के साथ पवित्र संगम में डुबकी लगाई थी। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ पवित्र संगम में डुबकी लगा चुके हैं। जानकारी के लिए बता दें कि हर दिन महाकुंभ में लाखों श्रद्धालु डुबकी लगाते हैं। मेला प्रशासन के मुताबिक अबतक महाकुंभ में 14.76 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.