सड़क हादसा : महाकुम्भ जा रहे चार श्रद्धालुओं की मौत, पांच घायल

Rae Bareli : महाकुम्भ में गंगा स्नान के लिए जा रहे चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए हैं। हादसा मंगलवार सुबह हुआ,जब श्रद्धालुओं की कार को सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों

सड़क हादसा : महाकुम्भ जा रहे चार श्रद्धालुओं की मौत, पांच घायल
Advertisement

Rae Bareli : महाकुम्भ में गंगा स्नान के लिए जा रहे चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए हैं। हादसा मंगलवार सुबह हुआ,जब श्रद्धालुओं की कार को सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार है।

रायबरेली-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुंशीगंज में एक रेस्टोरेंट के पास एक कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने किसी तरह सभी को कार से बाहर निकाला। आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्‍टर ने आशीष, दिपेंद्र, माया व रजनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि शुभम, अनुज, ललिता, कविता व प्रभा देवी का उपचार किया जा रहा है। सभी मृतकों की पहचान हो गई है। कार सवार लखनऊ के तेलीबाग के निवासी थे और प्रयागराज महाकुम्भ में स्नान करने जा रहे थे।

अपर जिलाधिकारी सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि टाटा क्वालिस गाड़ी में सवार आठ लोग सवार थे जो लखनऊ से प्रयाग की तरफ जा रहे थे। इसमें चार लोगों की मौत हुई है।घायलों का उपचार किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.