प्रधानमंत्री ने रीवा सड़क हादसे पर जताया दुख, अनुग्रह राशि की घोषणा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को मध्य प्रदेश के रीवा में हुए सड़क हादसे में जनहानि पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के आश्रितों और घायलों के लिए अनुग्रह

Advertisement

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को मध्य प्रदेश के रीवा में हुए सड़क हादसे में जनहानि पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के आश्रितों और घायलों के लिए अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट संदेश में कहा- “मध्य प्रदेश के रीवा में नेशनल हाइवे पर हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। इसके साथ ही सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।”

पीएमओ ने एक अन्य ट्वीट में कहा- “प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश में हुए दर्दनाक बस हादसे में प्रत्येक मृतक के परिजन के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.