कोडरमा में KTPS की फ्लाई ऐश से बढ़ी परेशानी, सड़क पर गिर रही राख

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Koderma : जिले के बांझेडीह स्थित KTPS (डीवीसी) थर्मल पावर प्लांट से हाइवा ट्रकों के जरिए फ्लाई ऐश का परिवहन जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि परिवहन के दौरान रास्ते में राख गिरने

कोडरमा में KTPS की फ्लाई ऐश से बढ़ी परेशानी, सड़क पर गिर रही राख
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Koderma : जिले के बांझेडीह स्थित KTPS (डीवीसी) थर्मल पावर प्लांट से हाइवा ट्रकों के जरिए फ्लाई ऐश का परिवहन जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि परिवहन के दौरान रास्ते में राख गिरने और उड़ने से कोडरमा-गिरिडीह मुख्य सड़क पर प्रदूषण बढ़ रहा है और राहगीरों, दुकानदारों तथा आसपास के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वर्तमान में डोमचांच के पहाड़पुर में सड़क किनारे खड़े हाइवा ट्रकों से फ्लाई ऐश की धूल उड़ती दिखाई दे रही है। लोगों के अनुसार, ट्रकों से गिरती और उड़ती राख के कारण सांस लेने और आंखों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क पर गिर रही राख से हादसे का खतरा

स्थानीय लोगों ने बताया कि कई हाइवा चालक सड़क किनारे ही वाहन खड़े कर देते हैं। इससे ट्रकों से नीचे गिरने वाली राख सड़क पर जमा हो जाती है और सड़क फिसलन भरी हो रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि इससे सड़क पर दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। लोगों ने परिवहन के दौरान नियमों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की है।

तिरपाल से ढककर परिवहन की मांग

स्थानीय लोगों का आरोप है कि परिवहन नियमों की अनदेखी करते हुए रोजाना सैकड़ों ट्रक फ्लाई ऐश लेकर गुजर रहे हैं। उनका कहना है कि अब तक प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि फ्लाई ऐश का परिवहन तिरपाल से ढककर कराया जाए। इसके साथ ही सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव करने की भी मांग की गई है, ताकि धूल और प्रदूषण को कम किया जा सके।

KTPS अधिकारी ने क्या कहा?

इस संबंध में KTPS (DVC) के अधिकारी सोमसुभ्रा मंडल से बात की गई। उन्होंने कहा कि वीडियो की जांच कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि जो भी वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते पाए जाएंगे, उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.