पीवीयूएनएल विस्थापितों को दे रोजगार, नहीं तो होगी आर-पार की लड़ाई : विधायक

Ramgarh : रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड में पीवीयूएनएल के विस्थापित ग्रामीण अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं। लेकिन प्रबंधन उनकी बातों पर सकारात्मक रवैया नहीं अपना रहा है। यहां विस्थापितों का मुख्य मुद्दा रोजगार है। और अगर उसपर सहमति नहीं बनती है, तो

पीवीयूएनएल विस्थापितों को दे रोजगार, नहीं तो होगी आर-पार की लड़ाई : विधायक
Advertisement

Ramgarh : रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड में पीवीयूएनएल के विस्थापित ग्रामीण अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं। लेकिन प्रबंधन उनकी बातों पर सकारात्मक रवैया नहीं अपना रहा है। यहां विस्थापितों का मुख्य मुद्दा रोजगार है। और अगर उसपर सहमति नहीं बनती है, तो लड़ाई आर पार की होगी।

ये बात मंगलवार को पतरातू पीवीयूएनएल के मुख्य द्वार पर विस्थापितों के धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए बड़कागांव भाजपा विधायक रोशन लाल चौधरी ने कही। इस अनिश्चितकालीन धरना और प्रदर्शन में वे शामिल हुए और ग्रामीणों के मुद्दों पर जोरदार आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि सोमवार को प्लांट प्रबंधन और विस्थापित मोर्चा के बीच वार्ता हुई थी। इस दौरान कई मुद्दों पर सकारात्मक विचार भी रखे गए। लेकिन वह सारे मौखिक थे। लिखित तौर पर प्रबंधन कोई भी आश्वासन देने को तैयार नहीं है। यही वजह है कि आज विस्थापित ग्रामीण प्लांट प्रबंधन पर विश्वास नहीं कर रहे हैं।

पीवीयूएनएल लेबर गेट पर विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा द्वारा घेरा डालो, डेरा डालो कार्यक्रम के तहत अनिश्चितकालीन महाधरना दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष आदित्य नारायण प्रसाद ने की। इस दौरान विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष आदित्य नारायण प्रसाद ने भी कहा कि जब तक प्रबंधन व्यवस्थापित ग्रामीणों को उसका हक नहीं देती है तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.