संसद में राहुल गांधी ने हिंदू समाज को बताया हिंसक

New Delhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भगवान शिव की तस्वीर को सदन में दिखाया। इस दौरान कांग्रेस सांसद ने कहा कि जो लोग अपने आप को हिंदू कहते हैं, वो 24 घंटे हिंसा और नफरत करते हैं। आप

संसद में राहुल गांधी ने हिंदू समाज को बताया हिंसक
Advertisement

New Delhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भगवान शिव की तस्वीर को सदन में दिखाया। इस दौरान कांग्रेस सांसद ने कहा कि जो लोग अपने आप को हिंदू कहते हैं, वो 24 घंटे हिंसा और नफरत करते हैं। आप हिंदू हो ही नहीं। इस दौरान सदन में काफी ज्यादा हंगामा मच गया। बीजेपी समेत एनडीए के सभी सांसद खड़े होकर हल्ला मचाने लगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी खड़े हुए और कहा कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना गंभीर विषय है। इस पर राहुल ने कहा कि बीजेपी और नरेंद्र मोदी पूरा हिंदू समाज नहीं हैं। आरएसएस पूरा हिंदू समाज नहीं हैं।

वहीं, राहुल गांधी को जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा – विपक्ष के नेता ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं, वो हिंसा की बात करते हैं और हिंसा करते हैं। शायद वे नहीं जानते कि इस देश में करोड़ों लोग अपने आपको गर्व से हिंदू कहते हैं। क्या वो लोग हिंसा की बात करते हैं, हिंसा करते हैं, हिंसा को किसी भी धर्म से जोड़ना गलत है। उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।
उन्होंने आगे राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि इस्लाम में अभय मुद्रा को लेकर इस्लाम के विद्वानों का मत वो ले लें। गुरु नानक देव की अभय मुद्रा पर भी वो गुरद्वारा कमेटी से मत ले लें। इनको अभय की बात करने का कोई अधिकार नहीं है। इन लोगों ने आपातकाल के दौर में पूरे देश को भयभीत किया। दिल्ली में दिनदहाड़े हजारों सिख साथियों की हत्या इमरजेंसी के दौरान हुई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *