रेलवे पुलिस को बड़ी कामयाबी, अफीम तस्कर चतरा से गिरफ्तार

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi /Koderma : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान में रेलवे पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोडरमा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध अफीम के साथ धर दबोचा।

रेलवे पुलिस को बड़ी कामयाबी, अफीम तस्कर चतरा से गिरफ्तार
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi /Koderma : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान में रेलवे पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोडरमा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध अफीम के साथ धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी की पहचान झारखंड के चतरा जिले के निवासी अशेश्वर राम के रूप में की गई है।

Also Read : झारखंड में आठ मई के बाद पांच से सात डिग्री बढ़ेगा तापमान

गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ की टीम ने रेलवे परिसर में सघन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदेह के आधार पर अशेश्वर राम को रोका गया और तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से अफीम बरामद हुई।

आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह अफीम की तस्करी में अकेला शामिल था या किसी बड़े गिरोह से जुड़ा है।

रेलवे पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.