Patna : बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। दानापुर रेल मंडल ने 23 और 24 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है, ताकि अभ्यर्थी आसानी से परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें और परीक्षा समाप्त होने के बाद अपने गंतव्य तक लौट सकें।
कई प्रमुख स्टेशनों के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेनें
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों का संचालन बिहार के कई प्रमुख स्टेशनों के बीच किया जाएगा। इनमें पटना, पाटलिपुत्र, दानापुर, बक्सर, बख्तियारपुर, राजगीर, नवादा, जमुई, किऊल, गया, सीवान, बेतिया, सासाराम और आरा शामिल हैं।
23 जून को इन रूटों पर चलेगी ट्रेनें
23 जून को परीक्षा के लिए जाने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
- पाटलिपुत्र–सासाराम स्पेशल : रात 8:00 बजे
- पटना जंक्शन–भभुआ रोड स्पेशल : रात 8:50 बजे
- पटना–बेतिया स्पेशल : रात 9:00 बजे
- पाटलिपुत्र–पटना स्पेशल : रात 9:45 बजे
- दानापुर–आरा स्पेशल : रात 10:00 बजे
- पटना जंक्शन–सीवान स्पेशल : रात 11:00 बजे
24 जून को वापसी के लिए विशेष व्यवस्था
परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों की घर वापसी के लिए भी रेलवे ने विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है। 24 जून को निम्नलिखित रूटों पर परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी—
- बख्तियारपुर – राजगीर
- राजगीर – बख्तियारपुर
- किऊल – गया
- गया – किऊल
- नवादा – जमुई
- जमुई – पटना जंक्शन
- बक्सर – दानापुर
अभ्यर्थियों को मिलेगी बड़ी राहत
रेलवे का कहना है कि बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है। इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से हजारों अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और परीक्षा के बाद सुरक्षित एवं सुविधाजनक तरीके से घर लौटने में मदद मिलेगी।



