बंगाल : दिन में गर्मी रात में हल्की ठंड, बढ़ रहा वायरल बीमारियों का प्रकोप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। बारिश थम गई है और दिन में गर्मी तथा रात में सर्दी का सिलसिला शुरू हो गया है। इसकी वजह से वायरल बीमारियां भी बढ़ गई

Advertisement

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। बारिश थम गई है और दिन में गर्मी तथा रात में सर्दी का सिलसिला शुरू हो गया है। इसकी वजह से वायरल बीमारियां भी बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले पांच दिनों से राजधानी कोलकाता के साथ-साथ हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना तथा पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर समेत पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में बारिश नहीं हुई है। इसकी वजह से तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हुआ है।

राजधानी कोलकाता में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। दिन के समय इसकी वजह से गर्मी लग रही है जबकि रात के समय सोने के लिए एक हल्की चादर की जरूरत पड़ रही है। सुबह सूर्योदय से पहले हल्की ठंड भी लग रही है जो सर्दी की शुरुआत मानी जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.