डिवाइन पब्लिक स्कूल के राजेश कुमार ने जीता स्वर्ण पदक

Barkatha : गंगपाचो स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल के राजेश कुमार ने 10th कैडेट राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कैडेट अंडर 33 वर्ग में स्वर्ण पदक ला कर न की सिर्फ अपना बल्कि अपने स्कूल और पूरे जिले का परचम लहराया, और इसी के साथ राजेश

डिवाइन पब्लिक स्कूल के राजेश कुमार ने जीता स्वर्ण पदक
Advertisement

Barkatha : गंगपाचो स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल के राजेश कुमार ने 10th कैडेट राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कैडेट अंडर 33 वर्ग में स्वर्ण पदक ला कर न की सिर्फ अपना बल्कि अपने स्कूल और पूरे जिले का परचम लहराया, और इसी के साथ राजेश का चयन आने वाले 27 से 30 जनवरी में होने वाली 7th राष्ट्रीय स्तरीय कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता जो कि कोटला विजय भास्कर इंदौर स्टेडियम , हैदराबाद – तेलंगाना में होने वाली है उसमें झारखंड राज्य का अपने वर्ग में नेतृत्व करने के लिए हुआ चयन। स्कूल के ताइक्वांडो प्रशिक्षक मोहम्मद गुलाम हसन ने बताया कि राजेश की इस सफलता के पीछे उसकी कड़ी मेहनत , परिवार का सहयोग और खास कर के स्कूल के निर्देश डॉ इंद्रदेव प्रसाद भारती का सहयोग है जिन्होंने हमेश राजेश का हौसला बढ़ाया और उनके सफलता में हमेश हर तरीके से साथ देते रहे।

बता दे कि हाल ही में राजेश ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तहत राष्ट्रीय स्कूल गेम्स जो कि विदिशा मध्य प्रदेश में हुआ था उसमें उसने रजत पदक लाकर पूरे राज्य का गौरव बढ़ाया , झारखंड ओलिंपिक संग की तरफ से उन्हें 60000 का नगद पुरस्कार भी इस उपलब्धि के लिए दिया जाएगा। राजेश की सफलता पे पूरे स्कूल में खुशी का माहौल है साथ ही स्कूल के निर्देशक डॉ इंद्रदेव प्रसाद भारती , प्रधानाचार्य स्वाती रंजन ताइक्वांडो प्रशिक्षक गुलाम हसन , सिनाई अशोक बरनवाल,हजारीबाग ताइक्वांडो संघ के सचिव हेमंत कुमार, और स्कूल के सारे शिक्षकों ने राजेश को बधाई दी और हैदराबाद में उनके अच्छे प्रधान की ईश्वर से कामना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.