रांची अलर्ट! नए साल में शराब पीकर गाड़ी चलाई तो पैदल भेजे जाएंगे घर

Ranchi : नए साल के जश्न को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नशे की हालत में पकड़े जाने पर वाहन

रांची अलर्ट! नए साल में शराब पीकर गाड़ी चलाई तो पैदल भेजे जाएंगे घर
Advertisement

Ranchi : नए साल के जश्न को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नशे की हालत में पकड़े जाने पर वाहन जब्त किया जाएगा और चालक समेत सवार लोगों को पैदल घर भेजा जाएगा। वहीं रैश ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि नए साल के मौके पर दशम फॉल, जोन्हा फॉल, हुंडरू फॉल समेत डैम, जलाशयों, नदियों और अन्य पर्यटक स्थलों पर भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इन स्थलों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है।

नशे में वाहन चलाने वालों की सघन जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सदर अनुमंडल के सभी पुलिस उपाधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि जलाशयों, डैम और तालाबों पर गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करें और खतरनाक स्थलों पर निषेध व्यवस्था लागू करें।

🚨 महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष नजर

प्रशासन ने पिकनिक स्थलों पर महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। छेड़खानी या किसी भी असामाजिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को लगातार गश्ती और निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया है।

🚑 मेडिकल टीम और एंबुलेंस तैनात

भीड़ और यातायात नियंत्रण के लिए पर्याप्त ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है। वहीं सिविल सर्जन के निर्देश पर चार एंबुलेंस, चिकित्सक, मेडिकल टीम और जीवनरक्षक दवाओं के साथ 31 दिसंबर सुबह 7 बजे से 1 जनवरी तक जिला नियंत्रण कक्ष में तैनात रहेंगी।

👮‍♂️ बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारी करेंगे निगरानी

सभी बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के पिकनिक स्थलों पर आपसी समन्वय से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारी हर दो घंटे में अनुमंडल पदाधिकारी या नगर नियंत्रण कक्ष को रिपोर्ट भेजेंगे।

🚫 जलप्रपातों और जलाशयों पर सख्ती

जलाशयों में बिना लाइफ जैकेट बोटिंग, तैराकी और जलक्रीड़ा पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। जलप्रपातों के गिरने वाले स्थानों के आसपास लोगों के जाने पर रोक रहेगी। दशम फॉल में खतरनाक स्थलों को चिह्नित कर निषेध व्यवस्था लागू की गई है और गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि नए साल का जश्न जिम्मेदारी और सुरक्षा के साथ मनाएं। किसी भी आपात स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष या नजदीकी थाना से तुरंत संपर्क करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *