रांची होमगार्ड बहाली: सफल अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुरू, 12 सितंबर तक चलेगा

रांची होमगार्ड बहाली में सफल अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन धुर्वा स्थित झारखंड होम गार्ड सेंट्रल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में शुरू हो गया है। प्रक्रिया 12 सितंबर तक चलेगी और प्रखंडवार अलग-अलग तारीख तय की गई है। Ranchi : राजधानी में होमगार्ड बहाली के लिए सफल अभ्यर्थियों

रांची होमगार्ड बहाली: सफल अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुरू, 12 सितंबर तक चलेगा
  • रांची होमगार्ड बहाली में सफल अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन धुर्वा स्थित झारखंड होम गार्ड सेंट्रल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में शुरू हो गया है। प्रक्रिया 12 सितंबर तक चलेगी और प्रखंडवार अलग-अलग तारीख तय की गई है।

Ranchi : राजधानी में होमगार्ड बहाली के लिए सफल अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुरू हो गया है। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 12 सितंबर तक चलेगी। धुर्वा स्थित झारखंड होम गार्ड के सेंट्रल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में सुबह 10 बजे से अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

जिला समादेष्टा कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, अलग-अलग प्रखंडों के सफल अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन की अलग-अलग तारीख तय की गई है। अभ्यर्थियों को अपनी निर्धारित तारीख पर सभी मूल दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा।

उन्हें चार पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ लाना अनिवार्य है।

जानें किस दिन किस प्रखंड का होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

  • 24 अगस्त: कांके और मांडर
  • 25 अगस्त: लापुंग और बुढ़मू
  • 27 अगस्त: चान्हो और तमाड़
  • 29 अगस्त: रातू, बेड़ो और खलारी
  • 31 अगस्त: नामकुम
  • 1 सितंबर: अनगड़ा
  • 2 सितंबर: सिल्ली
  • 3 सितंबर: नगड़ी
  • 5 सितंबर: इटकी
  • 7 सितंबर: राहे और बुंडू
  • 8 सितंबर: सोनाहातु
  • 9 सितंबर: तमाड़
  • 10 सितंबर: ओरमांझी
  • 11 सितंबर: शहरी गैर-तकनीकी पुरुष
  • 12 सितंबर: शहरी गैर-तकनीकी महिला

तय तारीख पर नहीं पहुंचने पर रद्द होगी उम्मीदवारी

विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तारीख पर दस्तावेज सत्यापन के लिए नहीं पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को बाद में दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द मानी जाएगी।

सत्यापन के दौरान यदि किसी अभ्यर्थी का दस्तावेज गलत, जाली या फर्जी पाया जाता है, तो उसकी उम्मीदवारी तत्काल रद्द कर दी जाएगी। दस्तावेज सत्यापन के दौरान संबंधित प्रखंड के अंचल अधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद होगी मेडिकल जांच

दस्तावेज सत्यापन में सफल अभ्यर्थियों का अगला चरण चरित्र सत्यापन और मेडिकल जांच होगा।

इन सभी प्रक्रियाओं में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को बेसिक ट्रेनिंग के लिए झारखंड गृह रक्षा वाहिनी मुख्यालय, रांची भेजा जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.