Ranchi: राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब एक विशेष अभियान के तहत 23 वर्षीय अमित तिर्की को नशीले पदार्थ और अन्य अवैध सामग्रियों के साथ गिरफ्तार किया गया। युवक के पास से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, नकद रुपये, मोबाइल फोन और स्कूटी बरामद की गई है।
Also Read : स्टार इंटरनेशनल स्कूल, रांची में मदर्स डे का भव्य आयोजन

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दिनांक 10 मई 2025 को पुलिस उप-महानिरीक्षक महोदय एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत थाना सुखदेवनगर की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मधुकम रोड नंबर 9 स्थित क्षेत्र से उक्त आरोपी को दबोचा।
बरामद सामग्री:
ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थ कुल वजन: 5.65 ग्राम
नकद राशि: ₹15,000
तीन मोबाइल फोन (IMEI नंबर सहित)
एक स्कूटी वाहन
गिरफ्तार युवक अमित तिर्की (पिता: अशोक तिर्की) मधुकम बीज अड्डा, थाना सुखदेवनगर जिला रांची का निवासी है। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच से यह भी पता चला है कि गिरफ्तार युवक अवैध मादक पदार्थों की आपूर्ति से जुड़ा हुआ था। टीम में शामिल अधिकारियों ने इसे बड़ी सफलता मानते हुए कहा कि इस तरह की कार्यवाहियों से अपराधियों में डर पैदा होगा और नशा तस्करी की कमर टूटेगी।
छापामारी दल में शामिल अधिकारी:
श्री प्रभात रॉय, पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली
एसआई मनोज कुमार, यूजीआर टीम
थाना प्रभारी व अन्य अधिकारीगण


