‘ओह माय गॉड 3’ में साथ नजर आएंगे रानी मुखर्जी और अक्षय कुमार, बढ़ेगी फिल्म की इमोशनल इंटेंसिटी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Mumbai : बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ओह माय गॉड 3 में रानी मुखर्जी और अक्षय कुमार पहली बार एक साथ नजर आएंगे। रानी की एंट्री से कहानी को नई ताजगी के साथ-साथ गहराई भी मिलने

‘ओह माय गॉड 3’ में साथ नजर आएंगे रानी मुखर्जी और अक्षय कुमार, बढ़ेगी फिल्म की इमोशनल इंटेंसिटी
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Mumbai : बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ओह माय गॉड 3 में रानी मुखर्जी और अक्षय कुमार पहली बार एक साथ नजर आएंगे। रानी की एंट्री से कहानी को नई ताजगी के साथ-साथ गहराई भी मिलने वाली है। फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, यह हाल के वर्षों की सबसे बड़ी कास्टिंग में से एक मानी जा रही है।

सूत्रों ने बताया, “‘ओह माय गॉड’ अक्षय कुमार की पसंदीदा फ्रेंचाइजी में से एक है। रानी मुखर्जी के जुड़ने से फिल्म का स्तर और ऊंचा हो गया है। उनकी मौजूदगी कहानी में गंभीरता और भावनात्मक मजबूती जोड़ेगी।” रिपोर्ट्स के अनुसार, रानी की भूमिका से तीसरे भाग की इमोशनल इंटेंसिटी काफी बढ़ेगी।

बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार ‘ओएमजी 3’ के जरिए फ्रेंचाइजी का दायरा और प्रभाव बढ़ाना चाहते थे—चाहे वह कहानी हो, भावनाएं हों या अभिनय। फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और इसकी शूटिंग 2026 के मध्य शुरू होने की उम्मीद है।

फिल्म का निर्देशन अमित राय कर रहे हैं, जिन्होंने ‘ओएमजी 2’ भी बनाई थी। अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, इस बार कहानी पहले से ज्यादा बड़ी, सामाजिक रूप से प्रासंगिक और दमदार होगी। “अमित राय ने इस बार ज्यादा प्रभावशाली नैरेटिव तैयार किया है। रानी के जुड़ने से फिल्म और भी बड़ी हो गई है,” सूत्र ने कहा।

गौरतलब है कि ‘ओह माय गॉड’ फ्रेंचाइजी ने हिंदी सिनेमा में सामाजिक मुद्दों को हास्य और लोकप्रियता के साथ पेश कर अलग पहचान बनाई है। पहली दो फिल्में न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं, बल्कि अपने विषयों को लेकर खूब चर्चा में भी रहीं। ऐसे में तीसरे भाग को लेकर दर्शकों की उत्सुकता चरम पर है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.