फर्स्ट एसी कोच में चूहों का आतंक, पूर्व विधायक का वीडियो वायरल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Patna : बांका इंटरसिटी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में चूहों के आतंक का मामला सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भाजपा छोड़कर राजद में शामिल

फर्स्ट एसी कोच में चूहों का आतंक, पूर्व विधायक का वीडियो वायरल
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Patna : बांका इंटरसिटी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में चूहों के आतंक का मामला सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भाजपा छोड़कर राजद में शामिल हुए पीरपैंती (भागलपुर) के पूर्व विधायक ललन पासवान ने ट्रेन यात्रा के दौरान चूहे का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

पूर्व विधायक ने बताया कि वे गुरुवार रात पटना से भागलपुर फर्स्ट एसी कोच में सफर कर रहे थे। यात्रा के दौरान बड़े-बड़े चूहे बोगी में घूमते रहे, जिससे वे करीब एक घंटे तक सो नहीं सके। उनका आरोप है कि चूहे यात्रियों के सामान और शरीर तक को नुकसान पहुंचा रहे थे।

ललन पासवान ने कहा कि यदि फर्स्ट एसी जैसी प्रीमियम बोगी में यह हाल है, तो स्लीपर और अन्य कोचों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने रेलवे की हाउसकीपिंग और मेंटेनेंस व्यवस्था के निजीकरण पर सवाल उठाते हुए कहा कि निजी एजेंसियों की कोई प्रभावी निगरानी नहीं हो रही है।

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि जब ट्रेनें यार्ड में खड़ी रहती हैं, तो चूहों के साथ सांप और अन्य खतरनाक जीवों के कोच में घुसने की आशंका बनी रहती है, जो यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।

इस मामले पर मालदा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि बांका इंटरसिटी एक्सप्रेस का मेंटेनेंस दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आता है और शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। रेलवे द्वारा आवश्यक कार्रवाई की बात कही गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.