PVUNL में लेबर कोड पर जागरूकता अभियान, कर्मियों को बताए गए अधिकार

Hazaribagh : पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) में कार्यरत कर्मियों और श्रमिकों के बीच चार नए लेबर कोड कानूनों को लेकर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को नए श्रम कानूनों की जानकारी देना और उनके अधिकारों व कर्तव्यों

PVUNL में लेबर कोड पर जागरूकता अभियान, कर्मियों को बताए गए अधिकार

Hazaribagh : पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) में कार्यरत कर्मियों और श्रमिकों के बीच चार नए लेबर कोड कानूनों को लेकर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को नए श्रम कानूनों की जानकारी देना और उनके अधिकारों व कर्तव्यों को स्पष्ट करना था।

PVUNL में लेबर कोड पर जागरूकता अभियान, कर्मियों को बताए गए अधिकार
PVUNL में लेबर कोड पर जागरूकता अभियान, कर्मियों को बताए गए अधिकार

कार्यक्रम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी हजारीबाग रामकृष्ण भुइयां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने लेबर कोड के प्रमुख प्रावधानों, उनके व्यावहारिक उपयोग और कर्मचारियों पर पड़ने वाले प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नए श्रम कानून श्रमिकों के हितों की रक्षा के साथ-साथ कार्यस्थल को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने में मददगार हैं।

जागरूकता सत्र के दौरान कर्मचारियों और श्रमिकों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने सवाल पूछे और शंकाओं का समाधान पाया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (O&M) मनीष खेतरपाल, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस) ओ.पी. सोलंकी और सुरक्षा अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने इसे श्रमिक कल्याण और सुरक्षित कार्य संस्कृति की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

कार्यक्रम के माध्यम से PVUNL में श्रम कानूनों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, बेहतर कार्य वातावरण और आपसी सहयोग को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.