Re-NEET विवाद: कांग्रेस के आरोपों पर NTA का जवाब, ‘फर्जी और AI-जनरेटेड OMR शीट जमा करने वालों पर होगी कार्रवाई’

New Delhi : मेडिकल प्रवेश परीक्षा री-नीट (Re-NEET) के परिणाम घोषित होने के बाद भी विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। कांग्रेस ने परीक्षा में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) को निशाने पर लिया है। वहीं,

Re-NEET विवाद: कांग्रेस के आरोपों पर NTA का जवाब, 'फर्जी और AI-जनरेटेड OMR शीट जमा करने वालों पर होगी कार्रवाई'
Advertisement

New Delhi : मेडिकल प्रवेश परीक्षा री-नीट (Re-NEET) के परिणाम घोषित होने के बाद भी विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। कांग्रेस ने परीक्षा में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) को निशाने पर लिया है। वहीं, एनटीए ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जांच के लिए भेजी जा रही कई OMR शीट्स फर्जी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार पाई गई हैं, और ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस ने दावा किया है कि अवनीश श्रीवास्तव नाम के एक अभ्यर्थी की वास्तविक OMR शीट को कथित तौर पर अजीत सिंह नामक दूसरे उम्मीदवार की शीट से बदल दिया गया। पार्टी ने इस मामले को परीक्षा घोटाला बताते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है।

इस बीच, एनटीए ने सोशल मीडिया पर जारी अपने आधिकारिक बयान में कहा कि एजेंसी को प्राप्त सभी शिकायतों की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के दौरान कई मामलों में स्क्रूटनी के लिए भेजी गई OMR शीट्स फर्जी अथवा AI-जनरेटेड पाई गई हैं।

एनटीए ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे सत्यापन के लिए केवल मूल (ऑरिजनल) OMR शीट ही प्रस्तुत करें। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति फर्जी या AI से तैयार OMR शीट जमा करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, कांग्रेस के आरोपों और एनटीए के जवाब के बीच विवाद जारी है। मामले की जांच और आधिकारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आरोपों की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.