भाजपा को जानने के लिए छह देशों के प्रतिनिधि आज से मप्र के प्रवास पर

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Bhopal। भारतीय जनता पार्टी के ‘भाजपा को जानें’ अभियान के तहत छह देशों के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि आज (गुरुवार ) मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय प्रवास पर भोपाल पहुंच रहे हैं। यह प्रतिनिधिमंडल यहां

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Bhopal। भारतीय जनता पार्टी के ‘भाजपा को जानें’ अभियान के तहत छह देशों के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि आज (गुरुवार ) मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय प्रवास पर भोपाल पहुंच रहे हैं। यह प्रतिनिधिमंडल यहां लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त करेगा।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के निमंत्रण पर छह देशों का प्रतिनिधिमंडल एक से पांच मई तक भारत के प्रवास पर है। यह दल ‘भाजपा को जानें’ अभियान के तहत आज भोपाल पहुंचेंगा और प्रातः 11 बजे पार्टी के प्रदेश कार्यालय और प्रदेश मीडिया सेंटर का भ्रमण कर भाजपा की चुनावी रणनीति के संबंध में जानकारी प्राप्त करेगा। साथ ही विदेशी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से मुलाकात भी करेंगे।

पार्टी के विदेश विभाग के संयोजक रोहित गंगवाल ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा पार्टी के 43वें स्थापना दिवस पर भाजपा को जानें अभियान की शुरुआत की गई थी। इसी अभियान के तहत छह देशों से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि पार्टी के निमंत्रण पर भारत दौरे पर आ रहे हैं। विदेशी प्रतिनिधिमंडल का यह प्रवास कार्यक्रम भाजपा विदेश विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. विजय चौथाईवाले के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरे पर विभाग की अंतरराष्ट्रीय टीम एवं मध्यप्रदेश टीम के सदस्य भी विदेशी प्रतिनिधिमंडल के साथ उपस्थित रहेंगे।

रोहित गंगवाल ने बताया कि भारत दौरे पर आ रहे विदेशी प्रतिनिधिमंडल में अविच पॉलार ओक्वीर (डायरेक्टर, फॉरेन अफेयर्स, नेशनल रिजिस्टेंस पार्टी, युगांडा), उदय शुमशेर जे.बी. राणा (फेडरल पार्लियामेंट सदस्य और केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य, नेपाल), डॉ. जय कांत राउत (अध्यक्ष, नेशनल काउंसिल ऑफ जनमत पार्टी, नेपाल), काकुलंडला लियानागे सुमुदु दिलंगा (अध्यक्ष, यंग प्रोफेशनल ऑर्गेनाइजेशन, यूएनपी श्रीलंका), एरियल बुलश्टेइन, वकील (प्रभारी, फॉरेन अफेयर्स, लिकूड पार्टी, इजराइल), विजय मखान (इंटरनेशनल रिलेशन्स, मॉरिशियन मिलिटेंट मूवमेंट, मॉरीशस), त्रान थान हुओंग (पॉलिटिकल काउंसलर न्सेलर, कम्युनिस्ट पार्टी, वियतनाम), हो थी होंग हान (प्रथम सचिव, कम्युनिस्ट पार्टी, वियतनाम) शामिल हैं।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.