संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) अध्यक्ष मनोज सोनी का इस्तीफा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now New Delhi : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) अध्यक्ष मनोज सोनी ने अपने पद से निजी कारणों से इस्तीफा दे दिया। उनका कार्यकाल 2029 में खत्म होना था। अध्यक्ष का कार्यकाल छह साल का होता

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

New Delhi : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) अध्यक्ष मनोज सोनी ने अपने पद से निजी कारणों से इस्तीफा दे दिया। उनका कार्यकाल 2029 में खत्म होना था। अध्यक्ष का कार्यकाल छह साल का होता है। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेज दिया है। मनोज सोनी आयोग का हिस्सा बनने से पहले दो विश्वविद्यालयों के कुलपति भी रह चुके हैं।

सोनी ने 2017 से आयोग के सदस्य के रूप में कार्य करने के बाद 16 मई, 2023 को अध्यक्ष का पदभार संभाला था। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) केंद्र सरकार की विभिन्न परीक्षाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इनमें सिविल सेवा परीक्षाएं भी शामिल हैं। आयोग आमतौर पर IAS, IFS, IPS और केंद्रीय सेवाओं में प्रतिष्ठित पदों के लिए उम्मीदवारों की सिफारिश करता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.