प्रतिभाओं की परवाज़, सृजनशीलता का सम्मान – समर कैंप 2025 का रंगारंग समापन समारोह 21 मई को

मुख्य संवाददाता Ranchi : चिरंजीवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स, मोराबादी में आयोजित समर कैंप 2025 का समापन समारोह 21 मई (बुधवार) को प्रातः 9:00 बजे आईएमए हॉल, करमटोली चौक में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस रचनात्मक महोत्सव में विद्यार्थियों की सृजनात्मक प्रतिभाओं को एक भव्य मंच

प्रतिभाओं की परवाज़, सृजनशीलता का सम्मान – समर कैंप 2025 का रंगारंग समापन समारोह 21 मई को
Advertisement

मुख्य संवाददाता
Ranchi : चिरंजीवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स, मोराबादी में आयोजित समर कैंप 2025 का समापन समारोह 21 मई (बुधवार) को प्रातः 9:00 बजे आईएमए हॉल, करमटोली चौक में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस रचनात्मक महोत्सव में विद्यार्थियों की सृजनात्मक प्रतिभाओं को एक भव्य मंच मिलेगा, जहां कला, नृत्य, संगीत, विज्ञान और खेलों की रंगारंग छटा बिखरेगी।

Also Read : तेज रफ्तार टेंपो की चपेट में आए पिता-पुत्र: मुख्तार अंसारी की मौत, बेटे की हालत नाजुक

मुख्य और विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस विशेष अवसर पर प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना एवं झारखंड रत्न पुरस्कार से सम्मानित विपुल नायक बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी, वहीं सेंट जेवियर्स कॉलेज की सहायक प्राध्यापक डॉ. कैप्टन प्रिया श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की गरिमा को द्विगुणित करेंगी।

निदेशक और डिप्टी डायरेक्टर ने दी शुभकामनाएं
विद्यालय की निदेशक डॉ. माया कुमार ने बताया, “समर कैंप के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को नई दिशा मिली है। यह मंच उन्हें न केवल प्रदर्शन का अवसर देता है, बल्कि आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच को भी प्रोत्साहित करता है।
वहीं, डिप्टी डायरेक्टर एस.के. सिंह ने कहा, यह कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास की ओर एक सशक्त कदम है, जहां सीखने की प्रक्रिया आनंद और अनुभव से जुड़ती है।

रचनात्मकता का रंगारंग संगम –
इस समर कैंप में बच्चों ने चित्रकला, हस्तकला, शास्त्रीय एवं आधुनिक नृत्य, विज्ञान मॉडल, संगीत, रंगमंच और खेलकूद जैसी बहुआयामी गतिविधियों में हिस्सा लिया। समापन समारोह में इन सभी प्रयासों की शानदार प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी।

सम्मान और प्रेरणा का मिलन बिंदु
समारोह में प्रस्तुतियों के साथ पुरस्कार वितरण और अतिथियों के प्रेरणादायक संबोधन होंगे, जो विद्यार्थियों को नए सपनों की उड़ान भरने के लिए प्रेरित करेंगे। यह आयोजन शिक्षा और संस्कृति की साझा यात्रा को मजबूती देने वाला सिद्ध होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *