तेज रफ्तार टेंपो की चपेट में आए पिता-पुत्र: मुख्तार अंसारी की मौत, बेटे की हालत नाजुक

Pithoria/ Ranchi : रविवार देर रात पिठौरिया थाना क्षेत्र के जिदू गांव स्थित ईंट भट्ठा के समीप दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार डाला टेंपो (JH01DY-1615) ने शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। Also Read : झंडों से

Advertisement

Pithoria/ Ranchi : रविवार देर रात पिठौरिया थाना क्षेत्र के जिदू गांव स्थित ईंट भट्ठा के समीप दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार डाला टेंपो (JH01DY-1615) ने शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी।

Also Read : झंडों से सजी ज़मीन, गूंजते नारे: नगड़ी की धरती पर रिम्स-2 के खिलाफ जनसंग्राम

हादसे में 40 वर्षीय मुख्तार अंसारी की मौत हो गई, जबकि उनका 18 वर्षीय पुत्र जमील अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे गंभीर हालत में रिम्स ले गए, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों नयाटोली निवासी थे और किसी रिश्तेदार के शादी समारोह से बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब 11:30 बजे यह दुर्घटना घटी, जिसने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी।

सोमवार अहले सुबह घटना से आक्रोशित ग्रामीण और परिजन बड़ी संख्या में पिठौरिया थाना पहुंच गए। उन्होंने आरोपी चालक और टेंपो मालिक की गिरफ्तारी के साथ मुआवजे की मांग की। पिठौरिया थाना प्रभारी अभय कुमार ने लोगों को समझाकर शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

थाना प्रभारी ने मृतक के परिजनों को तत्काल राहत के तौर पर 10,000 रुपये तथा आरोपी की ओर से 25,000 रुपये इलाज के लिए प्रदान किए।
शाम 6:30 बजे मुख्तार अंसारी को उनके पैतृक कब्रिस्तान, नयाटोली में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.