बेटी की मौत का बदला: झारखंड में अंधविश्वास ने ली शख्स की जान

Garhwa : झारखंड के गढ़वा जिले में अंधविश्वास और जादू-टोना के शक ने एक बार फिर खौफनाक अपराध को जन्म दिया है। बेटी की मौत का बदला लेने के लिए एक महिला ने जादू-टोना करने के संदेह में एक व्यक्ति की हत्या की साजिश रच

Garhwa : झारखंड के गढ़वा जिले में अंधविश्वास और जादू-टोना के शक ने एक बार फिर खौफनाक अपराध को जन्म दिया है। बेटी की मौत का बदला लेने के लिए एक महिला ने जादू-टोना करने के संदेह में एक व्यक्ति की हत्या की साजिश रच दी। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बंसीधर नगर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सत्येंद्र नारायण सिंह ने बताया कि शनिवार को भवनाथपुर थाना क्षेत्र के भवनाथपुर–केतार मुख्य सड़क पर दुधमनिया घाट के पास एक यात्री शेड में अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव के सिर में गोली लगने के निशान पाए गए।

मौके से मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान रुखी राजवार के रूप में हुई। वह पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरमा कला गांव का निवासी था।

बेटी की मौत के बाद रची गई हत्या की साजिश

पुलिस जांच के दौरान पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी सीता राजवार को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने अपनी चचेरी बहन के पति मनोज राजवार के साथ मिलकर रुखी राजवार की हत्या की साजिश रची थी।

जांच के दौरान सिंहितोली गांव की रहने वाली मनमती कुंवर की भूमिका भी सामने आई, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले सीता राजवार की बेटी की मौत हो गई थी। अंधविश्वास के चलते उसे यह बताया गया कि बेटी की मौत जादू-टोना के कारण हुई है। इसी शक में उसने रुखी राजवार को दोषी मानते हुए उसकी हत्या की योजना बना डाली।

शराब पिलाकर गोली मार दी

एसडीपीओ ने बताया कि शुक्रवार रात तीनों आरोपी रुखी राजवार को बाइक पर बैठाकर भवनाथपुर–केतार रोड ले गए। वहां शराब पीने के बाद सीता राजवार ने रुखी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपियों ने हथियार को घटनास्थल के पास छिपा दिया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दो देसी पिस्तौल, एक जिंदा 3.15 बोर कारतूस, एक खाली कारतूस, एक मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की है।

तीनों आरोपियों को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपी मनमती कुंवर पहले भी जादू-टोना से जुड़े एक मामले में जेल जा चुकी है।

पुलिस ने कहा कि अंधविश्वास के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी और इस तरह के मामलों में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.