सूरज सिंह मेमोरियल महाविद्यालय रांची में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर शोक संवेदना व्यक्त की गई

Ranchi : 25 अप्रैल 2025 को सूरज सिंह मेमोरियल महाविद्यालय, रांची में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले को लेकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई। महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने एकत्र होकर इस अमानवीय घटना की कड़ी निंदा की और

सूरज सिंह मेमोरियल महाविद्यालय रांची में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर शोक संवेदना व्यक्त की गई
Advertisement

Ranchi : 25 अप्रैल 2025 को सूरज सिंह मेमोरियल महाविद्यालय, रांची में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले को लेकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई। महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने एकत्र होकर इस अमानवीय घटना की कड़ी निंदा की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति एकजुटता जताई।

Also Read : आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

गौरतलब है कि हाल ही में पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 28 निर्दोष और निहत्थे नागरिकों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस घटना से देशभर में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.पी. वर्मा ने कहा, “इस कठिन घड़ी में हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और उनकी पीड़ा को साझा करते हैं। यह हमला न केवल मानवता पर, बल्कि भारत की एकता और अखंडता पर सीधा प्रहार है।” उन्होंने केंद्र सरकार से इस कायरतापूर्ण हमले के पीछे शामिल आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

डॉ. समर सिंह ने घटना को पड़ोसी देश की साजिश बताते हुए कहा कि यह सुनियोजित हमला हमारे गणराज्य के मूल्यों पर हमला है, जिसमें खास तौर पर हिंदू नागरिकों को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि “यह हमला केवल मानव जीवन पर नहीं, बल्कि हमारे सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों पर है।”

इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार द्वारा दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, कर्मचारी एवं सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। प्रमुख रूप से उपस्थित जनों में डॉ. रानी प्रगति प्रसाद, डॉ. रंजीत कुमार चौधरी, डॉ. राजश्री महतो, डॉ. संजय कुमार षाडंगी, डॉ. तनुज खत्री, डॉ. प्रेमा कुमारी, डॉ. अनीता गुप्ता, श्री जितेन्द्र सिंह, श्री अजय प्रसाद, डॉ. मंजू सिंकु, डॉ. लक्ष्मी कुमारी, डॉ. रवि कुमार दास, डॉ. जुरान सिंह मानकी, डॉ. सुबास साहू,, डॉ. त्रिभुवन शाही, डॉ. मुकेश उरांव, डॉ. संगीता कुमारी, डॉ.गायत्री सिन्हा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *