सलमान खान ने अक्षय कुमार का शेयर किया भावुक वीडियो, कही ये बात

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर अक्षय कुमार का एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अक्षय कुमार रोते नजर आ रहे हैं। अक्षय के इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा-‘मैंने अभी कुछ ऐसी

Advertisement

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर अक्षय कुमार का एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अक्षय कुमार रोते नजर आ रहे हैं। अक्षय के इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा-‘मैंने अभी कुछ ऐसी चीज देखी, जिसे देखकर लगा कि मुझे इसे आप सभी के साथ शेयर करना चाहिए। अक्की तुम पर भगवान का आशीर्वाद बना रहे। बहुत ही कमाल हो। इस वीडियो को देखकर बहुत अच्छा लगा। हमेशा फिट रहो, हमेशा काम करते रहो। भाई भगवान हमेशा तुम्हारे साथ रहे।’

अक्षय का यह वीडियो सिंगिंग रिएलिटी शो ‘सुपरस्टार सिंगर 2’ का है, जिसमें एक्टर अपनी फिल्म ‘रक्षा बंधन’ को प्रमोट करने के लिए गेस्ट जज बनकर पहुंचे थे। शो में अक्षय की बहन अल्का भाटिया का एक वीडियो प्ले किया गया। इसमें अल्का, अक्षय के लिए जो बातें कह रही थीं, उन्हें सुनकर एक्टर अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख सके और रो पड़े।

वीडियो में अक्षय की बहन अल्का पंजाबी में कह रही हैं, ‘मैंने सोचा कि तुझे एक चिट्ठी लिखूं। आमने-सामने बड़ा मुश्किल लगता है इमोशनल बातें करना। नहीं तो जब तू मिलेगा तो फिर वही लूडो-ताश खेलेंगे। ना मैं कुछ कह पाऊंगी और ना ही तू कुछ सुन पाएगा। मैं इमोशनल हो रही हूं पर एक मन की बात करना चाह रही हूं कि राजू हर चीज के लिए थैंक यू। मिडल क्लास के घरों में हमेशा कुछ न कुछ कमी रहती है। पर मां ने, डैडी ने और फिर तूने कभी उस कमी का पता चलने ही नहीं दिया। डैडी के जाने के बाद घर में सबसे बड़ा तू ही था।तूने कभी लगने ही नहीं दिया कि डैडी नहीं हैं। मेरे हर दुख-सुख में हमेशा मेरे साथ खड़ा रहा। मेरा ख्याल रखा। सबका ख्याल रखा। मुझे कभी कुछ खरीदने का लोड ही नहीं लेना पड़ा क्योंकि तू ही सूटकेस भरकर मेरे लिए कपड़े ले आता था। अपने पैरों पर चलना भी तेरे साथ ही सीखा और पैरों पर खड़े होना भी। दोस्त, भाई, बाप…सारे रोल निभाए तूने राजा। तू ख्याल रख अपना।’

अक्षय के इस वीडियो को देखने के बाद सलमान खान काफी भावुक हो गए और उन्होंने अक्षय के इस वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा किया। सलमान खान और अक्षय कुमार दोनों ही बॉलीवुड के फेमस एक्टर हैं। दोनों ने साथ में मुझसे शादी करोगी और जानेमन जैसी फिल्मों में स्क्रीन भी शेयर की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.