बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। सलमान ने इंस्टाग्राम पर अपनी शर्टलेस तस्वीर साझा की, जिसमें वह सोच में डूबे नजर आए।
तस्वीर के साथ उन्होंने अकेलेपन को लेकर गहरी बात लिखी। सलमान ने कहा कि अकेले रहने और अकेलेपन में फर्क होता है। अकेले रहना इंसान की अपनी पसंद हो सकती है, जबकि अकेलापन तब महसूस होता है जब कोई आपके साथ नहीं रहना चाहता।
सलमान खान की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस लगातार कमेंट कर उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि “भाई, आप अकेले नहीं हैं, हम हमेशा आपके साथ हैं।”
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान जल्द ही निर्देशक Apoorva Lakhia की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में Chitrangda Singh के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा वह Nayanthara के साथ भी नई फिल्म की तैयारी कर रहे हैं।



