नेमरा पहुंचे समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Ramgarh : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद अखिलेश यादव मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के रामगढ़, नेमरा स्थित पैतृक आवास पहुंचे। यहां उन्होंने स्मृति शेष-दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मौके पर अखिलेश

नेमरा पहुंचे समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि
Advertisement

Ramgarh : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद अखिलेश यादव मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के रामगढ़, नेमरा स्थित पैतृक आवास पहुंचे। यहां उन्होंने स्मृति शेष-दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मौके पर अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन, विधायक बसंत सोरेन सहित अन्य परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की तथा उनका ढांढ़स बंधाया।

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की माता रूपी सोरेन से आत्मीय भेंट की, अखिलेश यादव रूपी सोरेन से बात करते हुए भावुक हो गए। मौके पर अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री की माता रूपी सोरेन से कहा कि दु:ख की इस घड़ी में पूरे झारखंड के लोग आपके साथ हैं, आपका संबल ही राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को शक्ति प्रदान करेगा। स्मृति शेष-दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने अपना जीवन का एक-एक पल आदिवासी, दलित, शोषित, पीड़ित एवं वंचित समुदायों के कल्याण में लगा दिया। “गुरुजी” के जीवन से हम सभी को सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। स्मृति शेष-दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी भले ही आज हम सभी के बीच नहीं है लेकिन उनका संघर्ष, आदर्श एवं व्यक्तित्व को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। “गुरुजी” एक प्रभावशाली जननेता के रूप में युग-युग तक याद किए जाएंगे, जिन्होंने समाज को एक नई दिशा दी।

मुख्यमंत्री ने आठवें दिन श्राद्ध कर्म का विधान किया पूरा

नेमरा पहुंचे समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि
नेमरा पहुंचे समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

उधर, दिवंगत शिबू सोरेन के पारंपरिक श्राद्ध कर्म का मंगलवार को आठवां दिन रहा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने परिजनों संग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए पारंपरिक मान्यताओं के अनुरूप श्राद्ध कर्म का विधान पूरा किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.