राष्ट्रीय खेल दिवस पर सम्राट चौधरी ने बिहार के पैरा एथलीटों को किया सम्मानित

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 के पदक विजेता पैरा एथलीट सोमन राणा और झंडू कुमार को सम्मानित किया। Patna : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को राष्ट्रीय

राष्ट्रीय खेल दिवस पर सम्राट चौधरी ने बिहार के पैरा एथलीटों को किया सम्मानित
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
  • राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 के पदक विजेता पैरा एथलीट सोमन राणा और झंडू कुमार को सम्मानित किया।

Patna : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पदक जीतने वाले राज्य के पैरा एथलीट खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सम्मान समारोह लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री ने पुरुष एफ-57 शॉट पुट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले बिहार के खिलाड़ी सोमन राणा को 30 लाख रुपये की सम्मान राशि का चेक प्रदान किया। वहीं, पुरुष पैरा पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदक हासिल करने वाले झंडू कुमार को 15 लाख रुपये की सम्मान राशि दी गई।

दोनों खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न देकर भी सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से जाना अनुभव

सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दोनों खिलाड़ियों से बातचीत की। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में उनके अनुभवों की जानकारी ली और शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल देश का गौरव बढ़ाया है, बल्कि बिहार को भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर गौरवान्वित किया है।

खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर

सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य के खिलाड़ियों को सम्मानित करना सरकार और बिहारवासियों के लिए गौरव की बात है। बिहार सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने, उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि राज्य के खिलाड़ियों की उपलब्धियां बिहार के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और देश के लिए पदक जीतने के लिए प्रेरित करती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग और सम्मान दिया जाएगा, ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.