स्कूली बस फिसलकर खेत में उतरी, सभी बच्चे सुरक्षित

डोमचांच (कोडरमा): प्रखंड के मसमोहना पंचायत अंतर्गत बाराडीह में सोमवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी बस सड़क पर फिसलकर खेत की ओर उतर गई। अचानक हुए घटनाक्रम से बस में सवार बच्चों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी बच्चों को

स्कूली बस फिसलकर खेत में उतरी, सभी बच्चे सुरक्षित

डोमचांच (कोडरमा): प्रखंड के मसमोहना पंचायत अंतर्गत बाराडीह में सोमवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी बस सड़क पर फिसलकर खेत की ओर उतर गई। अचानक हुए घटनाक्रम से बस में सवार बच्चों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी भी छात्र के घायल होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, जयनगर प्रखंड के डंडाडीह स्थित आईलेक्स पब्लिक स्कूल की बस संख्या JH-12-P-2792 मसमोहना से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। बाराडीह के पास सड़क पर फिसलन के कारण चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस खेत की ओर चली गई।

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण

बस के अचानक खेत की ओर जाने से उसमें सवार बच्चे घबरा गए और शोर मचाने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला।

घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन और बच्चों के अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए। बच्चों के सुरक्षित होने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।

खराब मौसम और फिसलन को बताया कारण

स्थानीय लोगों के अनुसार, खराब मौसम के कारण सड़क पर फिसलन थी। इसी वजह से बस चालक का नियंत्रण बिगड़ने की बात सामने आई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की स्थिति में सुधार कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। फिलहाल हादसे में किसी छात्र के घायल होने की सूचना नहीं है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.