कांके में “स्कूल रुआर 2025” कार्यक्रम का आयोजन 25 अप्रैल को, सीटी बजाओ 2.0 की होगी शुरुआत

Ranchi : 25 अप्रैल 2025 को प्रखंड संसाधन केंद्र कांके की ओर से “स्कूल रुआर 2025” कार्यक्रम का आयोजन सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक संत मारिया बालिका मध्य विद्यालय, कांके में किया जाएगा। यह कार्यक्रम शिक्षा जागरूकता और विद्यालय-समुदाय सहभागिता को बढ़ावा देने

कांके में “स्कूल रुआर 2025” कार्यक्रम का आयोजन 25 अप्रैल को, सीटी बजाओ 2.0 की होगी शुरुआत
Advertisement

Ranchi :  25 अप्रैल 2025 को प्रखंड संसाधन केंद्र कांके की ओर से “स्कूल रुआर 2025” कार्यक्रम का आयोजन सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक संत मारिया बालिका मध्य विद्यालय, कांके में किया जाएगा। यह कार्यक्रम शिक्षा जागरूकता और विद्यालय-समुदाय सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

Also Read : टीचर नीड एसेसमेंट परीक्षा में 108 शिक्षक हुए शामिल, लिंक खोलने में शिक्षकों की हुई परेशानी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक, रांची श्री बादल राज होंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में कांके के प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रमुख तथा उप प्रमुख उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर “सीटी बजाओ 2.0” अभियान की भी विधिवत शुरुआत की जाएगी, जो स्कूली बच्चों की सुरक्षा, अनुशासन और समयबद्धता को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, अभिभावक, छात्र-छात्राएं और विभिन्न सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है। आयोजकों ने सभी संबंधित लोगों से समय पर पहुंचने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.