टीचर नीड एसेसमेंट परीक्षा में 108 शिक्षक हुए शामिल, लिंक खोलने में शिक्षकों की हुई परेशानी

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू उच्च विद्यालय बरकट्ठा में 24 अप्रैल से सहायक शिक्षकों, सहायक अध्यापकों का टीएनए परीक्षा प्रारंभ की गई। इस निमित्त प्राथमिक विद्यालय के 108 शिक्षक शामिल हुए और ऑनलाइन परीक्षा दी। विदित हो कि इस परीक्षा में झारखंड के

टीचर नीड एसेसमेंट परीक्षा में 108 शिक्षक हुए शामिल, लिंक खोलने में शिक्षकों की हुई परेशानी
Advertisement

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू उच्च विद्यालय बरकट्ठा में 24 अप्रैल से सहायक शिक्षकों, सहायक अध्यापकों का टीएनए परीक्षा प्रारंभ की गई। इस निमित्त प्राथमिक विद्यालय के 108 शिक्षक शामिल हुए और ऑनलाइन परीक्षा दी। विदित हो कि इस परीक्षा में झारखंड के समस्त सहायक शिक्षकों/ सहायक अध्यापकों को शामिल होना है ।वहीं जानकारी देते हुए बीईईओ किशोर कुमार ने बताया कि प्रखंड के सभी शिक्षकों को पांच दिवसीय परीक्षा में रूटिंन वार 1 दिन शामिल होना है जो 3 घंटे तक निर्धारित है। वहीं 24 से 26 अप्रैल तक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की परीक्षा तथा 28 एवं 30 अप्रैल को अपर प्राइमरी, सेकेंडरी तथा सीनियर सेकेंडरी के शिक्षकों को परीक्षा में शामिल होना है।

Also Read : एनयूएसआरएल प्रीमियर लीग 2025 : ज्यूरिस्ट 11 बना चैंपियन

उन्होंने बताया कि प्रखंड के कुल 457 शिक्षकों की परीक्षा तिथि वार है और 1 दिन के लिए शामिल होना है ।कहा कि शिक्षकों की आवश्यकताओं और उनके विकास के लिए आवश्यक क्षेत्र का मूल्यांकन करना इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य है। वहीं कुछ शिक्षकों को लिंक ओपन करने में परेशानी हुई। इस दौरान अनुश्रवण व सहयोग हेतु सीआरपी रामकृष्ण पांडेय, विनोद कुमार शर्मा, अनंत पांडेय, फलजीत राणा तथा एमआईएस कोऑर्डिनेटर आसिफ अली मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *